सुकून की तलाश में जैसलमेर पहुंचे पर्यटक, लेकिन हर जगह मिला सैलानियों का सैलाब
राजस्थान के जैसलमेर में इन दिनों पर्यटन अपने चरम पर है. नए साल का मौका भी है और लोगों की छुट्टियां भी. यही वजह है कि कई पर्यटक स्थलों पर उम्मीद से ज्यादा भीड़ देखने को मिल रही है. शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल पूरी तरह भर गए हैं |
देश-विदेश से बड़ी संख्या में सैलानी जैसलमेर पहुंचे हैं और किला, झील व म्यूजियम जैसे स्थानों पर जबरदस्त दबाव देखने को मिल रहा है. इससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि जैसलमेर के प्रति लोगों की लोकप्रियता बढ़ रही है, लेकिन इसके साथ व्यवस्थागत चुनौतियां भी सामने आ रही हैं |
प्रमुख स्थल जहां सबसे ज्यादा भीड़
जैसलमेर के लगभग सभी टूरिस्ट प्लेस इस समय पर्यटकों से पटे पड़े हैं. जैसे जैसलमेर किला, जहां हालात ऐसे हैं कि तिल रखने तक की जगह नहीं बची है. गड़ीसर झील, जहां बड़ी संख्या में सैलानी घूमने और तस्वीरें लेने पहुंच रहे हैं. वहीं वार म्यूजियम, जो पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है. इन सभी स्थानों पर लगातार आवाजाही बनी हुई है, जिससे ट्रैफिक और प्रवेश व्यवस्थाओं पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है |
पर्यटकों की प्रतिक्रिया
कई पर्यटकों का कहना है कि वे जैसलमेर सुकून और शांति के साथ छुट्टियां बिताने के इरादे से आए थे. लेकिन अत्यधिक भीड़, लंबी कतारों और सीमित जगह के कारण उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है. स्थानीय बाजारों और सड़कों पर भीड़ बढ़ने से आवागमन प्रभावित हो रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों की रोजमर्रा की गतिविधियां भी बाधित हो रही हैं |
सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारी
जिले के एसपी अभिषेक शिवहरे के अनुसार, पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है. हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. प्रशासन का कहना है कि भीड़ के बावजूद कानून व्यवस्था बनाए रखने और पर्यटकों को सुरक्षित अनुभव देने के लिए लगातार निगरानी और समन्वय किया जा रहा है |

निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
सिक्किम टनल हादसा: मृतक मजदूरों के परिजनों को मुआवजे का ऐलान
विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पुलिस की कार्रवाई, राहुल-अखिलेश हिरासत में
मणिपुर में शांति अभियान को मिली सफलता, प्रतिबंधित संगठन KCP के 46 सदस्य सरेंडर
डॉ. मोहन सरकार की बड़ी उपलब्धि, UCC विधेयक पारित; क्या अब आसान होगा आम लोगों का जीवन?
मां योजना का विस्तार: 6 महीने में 30 हजार से ज्यादा लोगों ने लिया दूसरे राज्यों में मुफ्त उपचार का लाभ
जेडीए का बड़ा कदम: नागरिक सेवा केन्द्र में फॉलोअप शिविर, लोगों को मिलेगी त्वरित राहत
Vedanta ऑयल एंड गैस विवाद में नया मोड़, DGH ने मांगा भारी जुर्माना