इस खास दिन पर रिलीज होगा यश की 'टॉक्सिक' का टीजर, पहले से अलग किरदार में नजर आएंगे अभिनेता
साउथ के सुपरस्टार यश के फैंस उनकी अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर उत्साहित हैं। फैंस इसकी हर अपडेट जानना चाहते हैं। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म की स्टारकास्ट के लुक शेयर किए हैं, जिसे फैंस ने पसंद किया है। अब मेकर्स ने फिल्म के टीजर रिलीज का ऐलान किया है। मेकर्स ने जानकारी दी है कि 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' का टीजर 8 जनवरी, 2026 को रिलीज होने वाला है।
यश के जन्मदिन पर आएगा 'टॉक्सिक' का टीजर
जिस दिन 'टॉक्सिक' का टीजर रिलीज होगा उसी दिन अभिनेता यश का जन्मदिन है। फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है 'यश का 40 साल का होना उनके फैंस के लिए एक बहुत बड़ा पल है। ऐसे में टीम को लगा कि 'टॉक्सिक' को दुनिया के सामने पेश करने के लिए इससे बेहतर दिन नहीं हो सकता।' रिलीज से पहले ही यह फिल्म चर्चा में है। इसकी वजह यह है कि इसमें यश को एक अलग किरदार में दिखाने का वादा किया गया है। इसमें वह अपने पिछले किरदारों से अलग नजर आएंगे।
एक्शन और भावनात्मक गहराई से भरपूर होगी फिल्म
फिल्ममेकर गीतू मोहनदास के निर्देशन में बन रही यह फिल्म एक स्टाइलिश गैंगस्टर ड्रामा है। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म में सिर्फ जबरदस्त एक्शन ही नहीं, बल्कि भावनात्मक गहराई भी दिखाई जाएगी।
फिल्म की रिलीज डेट आई सामने
फिल्म की स्टार कास्ट का कुछ हिस्सा पहले ही सामने आ चुका है। मेकर्स ने बताया कि नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया अहम किरदारों में होंगी। मेकर्स ने इनके लुक पहले ही रिवील कर दिए हैं। यह फिल्म 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

वैभव सूर्यवंशी के वायरल सेलिब्रेशन का सच आया सामने, खुद किया खुलासा
विदेश में भारतीय मजदूर की हत्या, इजरायली नागरिक पर लगा आरोप
लॉ ग्रेजुएट्स के लिए खुशखबरी! भारतीय सेना में अधिकारी बनने का शानदार अवसर
खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में उछाल, रोजगार और कारोबार के लिए खुल रहे नए द्वार
पावर बैंक ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी, मॉस्को की इन्फ्लुएंसर अन्ना अस्पताल पहुंचीं
मुद्दों को लेकर विपक्ष आक्रामक, लोकसभा 27 जुलाई तक के लिए स्थगित
करोड़ों के बजट पर CAG का शिकंजा, अप्रयुक्त राशि को लेकर उठे सवाल
बर्खास्तगी के अगले दिन जेल पहुंचा संविदा शिक्षक, नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप
भोजपुरी सुपरस्टार पर मलाइका का रिएक्शन वायरल, 'बहुत ही घिनौनी हरकत है' बयान सुर्खियों में