सरकार का बड़ा तोहफा: अब गांव के अस्पतालों में भी मिलेगी शुगर और थायराइड की मुफ्त दवाएं
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में अब सर्दी-जुकाम, बुखार और उल्टी-दस्त के अलावा शुगर, थायराइड, खून पतला होने वाली दवाएं भी मरीजों को मिलेंगी. अभी ये दवाएं केवल जिला या मेडिकल कॉलेज में ही दी जाती हैं. इसलिए इस मर्ज के बीमारों को बार-बार गांव से दूर शहर के मेडिकल कॉलेज या जिला अस्पताल जाना पड़ता है. गांव के अस्पतालों में दवाएं मिलने से मरीजों को राहत मिलेगी.
स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई दवाइयों की संख्या
स्वास्थ्य विभाग ने जरूरी दवाओं की सूची में बढ़ोतरी कर दी है. प्राइमरी हेल्थ सेंटरों में 146 किस्म से बढ़ाकर 247 और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 196 से बढ़ाकर 365 किस्म की दवाएं सप्लाई की जाएंगी.
उप स्वास्थ्य केंद्रों में भी 146 किस्म की दवाएं
बता दें कि उप स्वास्थ्य केंद्रों में अभी केवल सामान्य सर्दी जुकाम की दवाएं ही उपलब्ध कराई जाती हैं. अब यहां प्राइमरी हेल्थ सेंटरों की तरह 146 किस्म की दवाएं सप्लाई की जाएंगी. इन दवाओं में एंटी बायोटिक और दर्द का इंजेक्शन भी शामिल रहेंगे. यानी अभी तक जो इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध हो रहा है वो सुविधा उप स्वास्थ्य केंद्रों में मुहैया कराई जाएगी.
मरीजों को मिलेगी राहत
वहीं ग्रामीण इलाकों में दवाओं की कमी के कारण कई बार मरीज परेशान होते है. गंभीर बीमारियों की दवाएं घर के पास मिलने से मरीजों को राहत मिलेगी. साथ ये समीक्षा की भी जाएगी कि इस प्रयोग में किसी तरह की खामी तो नहीं है. कमियां मिलने पर उन्हें दूर किया जाएगा ताकि ये सिस्टम बेहतर तरीके से संचालित हो.

डॉक्टरों ने दिखाया हुनर, सिर में फंसी कैंची निकालकर बच्चे को दिया जीवनदान
जल्द पहुंचने के चक्कर में बड़ा खतरा, बच्चों से भरी स्कूल बस नदी में उतारी
ऑटोइम्यून बीमारी का शुरुआती संकेत हो सकती है आंखों और मुंह की ड्राइनेस, जानें बचाव के तरीके
प्रकृति का अनमोल खजाना है नागालैंड, मानसून में इन 5 जगहों का नजारा नहीं भूलेंगे
संसद में नहीं थम रहा बवाल, राज्यसभा 3 बजे तक टली, लोकसभा में भिड़े सत्ता-विपक्ष
बारिश बनी आफत, बिलासपुर में NH-49 के निर्माणाधीन ओवरब्रिज को पहुंचा नुकसान
सदन में हंगामा और धक्का-मुक्की, डाकबंगला पथराव पर जमकर भिड़े विधायक
राजनांदगांव पहुंचा 7500 KM कांवड़ यात्रा का कारवां, रोहित का संकल्प जानकर रह जाएंगे हैरान
आखिरी फिल्म के लिए विजय ने मांगी बंपर फीस, स्टारकास्ट की सैलरी लिस्ट वायरल
सियार का कहर! घर में घुसकर सात लोगों पर हमला, पूरे इलाके में भय का माहौल