नक्सलियों की खौफनाक साजिश बेनकाब...अंबागढ़ चौकी के जंगलों में छिपाए थे 11 क्लेमोर माइन, जवानों ने ऐसे फेरा पानी
Rajnandgaon: छत्तीसगढ़ में लाल आतंक के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं. इसी बीच मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी पुलिस द्वारा जिले को नक्सलमुक्त करने के उद्देश्य से निरंतर और प्रभावी नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है. इसी अभियान के अंतर्गत पुलिस को एक और बड़ी सफलता प्राप्त हुई है, जिसमें नक्सलियों द्वारा बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश को समय रहते विफल कर दिया गया है.
सुरक्षाबलों ने नक्सलियों का डंप किया बरामद
थाना मोहला क्षेत्रांतर्गत स्थित परवींडीह की पहाड़ी, जो कि घने जंगलों एवं दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों से युक्त है, पूर्व में नक्सलियों की गतिविधियों का प्रमुख गढ़ रही है. इसी क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की मंशा से क्लेमोर माइन (पाइप बम) तैयार करने हेतु विस्फोटक सामग्री का डंप छिपाकर रखा गया था.
सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता
आज डीआरजी टीम जिला पुलिस मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी एवं आईटीबीपी 40 वीं वाहिनी के जवानों द्वारा परवीडीह पहाड़ी क्षेत्र में संयुक्त सर्च अभियान चलाया गया. सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा सतर्कता एवं सूझ-बूझ के साथ कार्यवाही करते हुए नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखा गया कुल 11 नग क्लेमोर माइन (पाइप बम) निर्माण में प्रयुक्त विस्फोटक डम्प बरामद किया गया। समय रहते इस डम्प की बरामदगी से नक्सलियों की किसी भी साजिश को पूरी तरह नाकाम कर दिया गया है.

आलिया भट्ट, माधवन समेत कई सेलेब्स आए छात्रों के समर्थन में, सोशल मीडिया पर रखी राय
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तारीख तय, 9 जून से इस ऐतिहासिक मैदान पर होगा मुकाबला
यूथ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का जलवा, श्रीलंका पर 211 रन की ऐतिहासिक जीत
CJP प्रोटेस्ट पर सियासत तेज, ओवैसी बोले- क्या प्रदर्शन करना अब खतरा माना जाएगा?
संवाद बनाम आंदोलन, CJP प्रदर्शन पर सरकार ने चार बार दिया बातचीत का प्रस्ताव
NEET मुद्दे पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, केंद्र पर पारदर्शिता नहीं बरतने का दावा
दिल्ली के CP में शाम 6:30 बजे तक सब कुछ बंद, अचानक आदेश के पीछे क्या है वजह?
AI के दौर में ब्रश से बगावत, जंतर-मंतर पर छात्रों की रचनात्मक मुहिम चर्चा में
फास्ट-ट्रैक कोर्ट से मिलेगा जल्द न्याय, अमित शाह ने PM मोदी के फैसले को बताया अहम
जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले से पहले अय्यर का बड़ा बयान, बेखौफ क्रिकेट खेलने की सलाह