नाम बदला, धर्म बदला और मंदिर में विवाह; ग्रेटर नोएडा का मामला सुर्खियों में
'प्यार न देखे जात-पात, भूख न जाने बासी भात' वाली कहावत एक बार फिर चरितार्थ हो गई। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा की रहने वाली रिजवाना ने आर्य समाज मंदिर में अपने प्रेमी कोमल शर्मा से शादी के बाद अपना नाम रिंकी रख लिया। इसके बाद एसएसपी के सामने अपने बयान भी दर्ज कराए। अब दोनों खुशी-खुशी अपने घर में रह रहे हैं।विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के प्रांत परावर्तन प्रमुख सुनील सोलंकी ने बताया कि बुलंदशहर जिले के एक थाना क्षेत्र की निवासी रिजवाना ने 3 जनवरी को हिन्दू रीति रिवाजों के अनुसार गौतमबुद्धनगर क्षेत्र के युवक कोमल शर्मा के साथ विवाह किया है। दोनों का विवाह जेवर के थोरा में स्थित आर्य समाज मंदिर में हुआ। अब रिजवाना ने अपना नाम बदल कर रिंकी रख लिया है। सुनील सोलंकी ने बताया कि इस संबंध में दो दिन पहले रिजवाना ने एसएसपी के समक्ष बयान भी दिए हैं।
प्रेमी ने विहिप नेता से मांगी शादी में मदद
विश्व हिन्दू परिषद के नेता सुनील सोलंकी ने बताया कि उनके पास कुछ दिनों पहले कोमल शर्मा का फोन आया था, जिसमें उसने बताया था कि वह एक मुस्लिम लड़की से प्रेम करता है और उससे शादी करना चाहता है। इसको लेकर पहले काफी बातचीत की गई थी।
शादी में उनकी मदद की जरूरत है। सुनील सोलंकी ने सर्वप्रथम उसकी नौकरी के बारे में पूछा। युवक ने बताया कि वह गुड़गांव स्थित एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। शादी के बाद वह लड़की को खुश रख सकता है। नौकरी होने पर सुनील सोलंकी उनकी मदद करने को तैयार हो गए।बुलंदशहर एसएसपी के समक्ष बयान दर्ज होने के दौरान कोमल शर्मा के भाई और बहन साथ आए थे। बयान होने के बाद कोमल शर्मा के भाई-बहन दोनों को अपने साथ ले गए। अब कोमल शर्मा और रिजवाना अपने घर रह रहे हैं।

राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने