राजधानी में एनकाउंटर: दिल्ली पुलिस ने 4 वारदातों के आरोपी को दबोचा
नई दिल्ली|दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार देर रात बड़ा ऐक्शन किया है। पुल प्रह्लादपुर पुलिस स्टेशन और साउथ ईस्ट जिले की एंटी-ऑटो थीफ स्क्वॉड (AATS) की संयुक्त टीम ने एक कुख्यात अपराधी को धर दबोचा। पुलिस टीम और बदमाश के बीच मुठभेड़ भी हुई। यह घटना एमबी रोड के पास हुई, जहां बदमाश ने पुलिस से बचने के लिए फायरिंग की, लेकिन पुलिस टीम ने उसे काबू कर लिया।
कौन है यह अपराधी?
पुलिस ने जिस कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है उसका नान सतीश भाटी है और वो 22 साल का है। भाटी के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, वह और उसका एक साथी हाल ही में स्नैचिंग के कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। खास बात यह कि 22 जनवरी को ही इन दोनों ने एक ही दिन में चार अलग-अलग जगहों पर स्नैचिंग की घटनाएं कीं। इसमें कालकाजी, अमर कॉलोनी, ओखला और पुल प्रह्लादपुर इलाके शामिल हैं।
क्या-क्या बरामद हुआ?
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने सतीश भाटी के पास से एक पिस्तौल, एक मोटरसाइकिल और छह स्नैच किए गए मोबाइल फोन बरामद किए। ये मोबाइल फोन अलग-अलग जगहों से छीने गए थे, जो इस गिरोह की सक्रियता का सबूत हैं।दक्षिण-पूर्व जिले के डीसीपी हेमंत तिवारी ने इस सफल कार्रवाई की जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस लगातार ऐसे अपराधियों पर नकेल कस रही है। उन्होंने बताया कि सतीश भाटी जैसे अपराधी समाज के लिए खतरा बने हुए थे और उनकी गिरफ्तारी से इलाके में स्नैचिंग की घटनाओं पर लगाम लगने की उम्मीद है।

सीता नवमी पर बन रहा खास संयोग, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व
हरि कृपा से चमकेगी किस्मत—मोहिनी एकादशी पर बन रहा है दुर्लभ ज्योतिषीय संयोग
कॉर्नर या किनारे वाले घर में रहते हैं? जानिए वास्तु के मुताबिक क्या असर पड़ता है
‘सरगुजा छेरी बैंक’ मॉडल से ग्रामीण महिलाओं को मिल रही आर्थिक आज़ादी की नई राह
एक्सटेंशन रिफॉर्म (आत्मा) योजना से गोविंद जायसवाल की बढ़ी आमदनी
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज: दो एफआरव्ही वाहनों की त्वरित मदद से 12 घायलों को पहुँचाया अस्पताल
सामुदायिक पुलिसिंग से बाल विवाह रोकने में मिलीं मध्यप्रदेश पुलिस को सफलताएं
अनुसूचित जाति बालक प्री-मेट्रिक छात्रावास में शिक्षा, अनुशासन और कैरियर मार्गदर्शन से संवरता भविष्य