Ambikapur News: लुचकी घाट में पहाड़ों पर माफिया का कब्जा, JCB से कटान, प्रशासन हरकत में
अंबिकापुर : में Ambikapur पहाड़ कटान का मामला अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। शहर से लगे लुचकी घाट क्षेत्र में माफिया खुलेआम पहाड़ों को निगलते नजर आ रहे हैं। बड़ी-बड़ी JCB मशीनों और हाइवा वाहनों के जरिए पहाड़ को काटकर लगभग खत्म कर दिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि माफिया की दबंगई के कारण कोई खुलकर विरोध नहीं कर पा रहा है।
अंबिकापुर–रायगढ़ मार्ग पर स्थित ये पहाड़ कभी यात्रियों का स्वागत हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता से करते थे, लेकिन अब हरियाली तेजी से खत्म हो रही है। क्रांति प्रकाशपुर स्थित लुचकी घाट का पहाड़ इस अवैध खनन का सबसे बड़ा शिकार बन गया है। आरोप है कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बड़े ठेकेदारों की मिलीभगत से पहाड़ को सुनियोजित तरीके से उजाड़ा जा रहा है। जांच में यह भी सामने आया है कि यहां सरकार द्वारा लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए गौठान को पहले नष्ट किया गया और फिर पहाड़ काटने की साजिश रची गई।
स्थानीय लोगों को बताया गया कि यहां बाजार का निर्माण होगा, इसी उम्मीद में वे खामोश हैं। हालांकि माफिया पहाड़ से निकली मिट्टी, गिट्टी और पत्थर को बेचकर मुनाफा कमा रहे हैं और साथ ही इस कीमती जमीन पर कब्जा करने की नियत भी साफ नजर आती है। यह पूरा इलाका राजस्व विभाग की जमीन है और इसके किनारे नेशनल हाईवे पर बना पुल पहाड़ की खूबसूरती को दर्शाता है, लेकिन इसके बावजूद अवैध कटान जारी रहा।

अनशन समाप्त करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने रखी बड़ी शर्त
सपा की महिला नेता सीमा राजभर पर कानूनी कार्रवाई, बलिया में दर्ज हुआ मुकदमा
बागी सांसदों के खिलाफ उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से राहत, लोकसभा सचिवालय समेत सभी पक्षों को नोटिस
भारत की QUAD बैठक में मजबूत मौजूदगी, जयशंकर ने सुरक्षा से लेकर सहयोग तक रखी बात
हथियारबंद बदमाशों से रहें सतर्क, 'चड्डी-बनियान गैंग' को लेकर अलर्ट जारी
राहुल गांधी का दावा- 10 साल में 152 पेपर लीक, एक भी दोषी को नहीं मिली सजा
भोजशाला विवाद: मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई
मंदिर दर्शन करने पहुंचे भक्तों से मारपीट, डंडे बरसाने का वीडियो आया सामने