जबरन ले जाने की कोशिश से परेशान किशोरी ने दी जान
आगरा|यूपी के आगरा में थाना मलपुरा क्षेत्र के एक ग्राम में एक किशोरी ने पड़ोसी युवक की हरकतों से परेशान होकर फांसी लगाकर जान दे दी। आरोपी युवक के परिजनों ने किशोरी और उसकी मां से घर पहुंचकर गाली-गलौज और अभद्रता की थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक, उसके भाई, दोस्त और मां के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।किशोरी के पिता के अनुसार 28 जनवरी को गांव जखौदा निवासी आरिफ पुत्र राजेश तथा उसका दोस्त सैंया क्षेत्र निवासी साहिल पुत्र महावीर उसकी पंद्रह वर्षीय पुत्री को जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले जा रहे थे। इटौरा के पास उनके बेटे ने दोनों युवकों को बाइक पर पुत्री को ले जाते हुए देख लिया। उन्हें रोकने का प्रयास किया। तब आरोपी युवक पुत्री को छोड़कर भाग गए। इस दौरान उन्होंने बेटे के साथ हाथापाई की। जान से मारने की धमकी भी दी।
पंचायत सचिवालय के बरामदे में मिला युवक का लहुलूहान शव, चेहरे को कूचकर म
पीड़ित पिता का आरोप है कि इससे पहले भी ये युवक किशोरी को परेशान और भयभीत करते थे। इस घटना के बाद आरिफ के परिजन उसके घर पहुंचे। पुत्री और पत्नी से अभद्रता व गाली-गलौज की। इससे उनकी पुत्री मानसिक रूप से अत्यंत परेशान हो गई। 29 जनवरी को पुत्री ने फांसी लगाकर जान दे दी। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस कर रही जांच
इस संबंध में थाना मलपुरा प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र वशिष्ठ ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर दो सगे भाई अफसर और आरिफ पुत्रगण राजेश, उनकी मां समीना और साहिल पुत्र महावीर निवासी सैंया के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
बीते दिनों अछनेरा में किशोरी ने की थी आत्महत्या
बीते दिनों आगरा के अछनेरा थाना क्षेत्र के एक गांव में भी शोहदों की हरकत से परेशान किशोरी ने जान दी थी। परिजनों ने बिना पुलिस को बताए उसका दाह संस्कार भी कर दिया था। चचेरी बहन ने जब सुसाइड की वजह बताई तो इस मामले का खुलासा हुआ। किशोरी ने 22 जनवरी को जान दी थी। जबकि मुकदमा 26 जनवरी को दर्ज किया गया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने कई बार बुलाकर तहरीर लिखवाई। हर बार तहरीर में कोई न कोई कमी बताकर भेज दिया। 26 जनवरी को मुकदमा दर्ज किया गया है।

अनशन समाप्त करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने रखी बड़ी शर्त
सपा की महिला नेता सीमा राजभर पर कानूनी कार्रवाई, बलिया में दर्ज हुआ मुकदमा
बागी सांसदों के खिलाफ उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से राहत, लोकसभा सचिवालय समेत सभी पक्षों को नोटिस
भारत की QUAD बैठक में मजबूत मौजूदगी, जयशंकर ने सुरक्षा से लेकर सहयोग तक रखी बात
हथियारबंद बदमाशों से रहें सतर्क, 'चड्डी-बनियान गैंग' को लेकर अलर्ट जारी
राहुल गांधी का दावा- 10 साल में 152 पेपर लीक, एक भी दोषी को नहीं मिली सजा
भोजशाला विवाद: मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई
मंदिर दर्शन करने पहुंचे भक्तों से मारपीट, डंडे बरसाने का वीडियो आया सामने