Budget 2026: दिल्ली-वाराणसी समेत 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर बनेंगे, बजट में निर्मला सीतारमण ने किया ऐलान
Budget 2026: आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में अपने रिकॉर्ड का 9वां आम बजट पेश कर रही हैं. बजट 2026 के संबोधन में वित्त मंत्री ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार हर एक काम को नागरिकों को फायदा देने के लिए कर रही है. बजट 2026 के संबोधन में वित्त मंत्री ने देश को 7 हाई स्पीड ट्रेन कॉरिडोर की सौगात दी है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि शहरों के बीच 7 हाई स्पीड ट्रेनों का संचालन किया जाएगा. इसमें पुणे-मुंबई, पुणे-हैदराबाद, हैदराबाद-बेंगलुरु, हैदराबाद-चेन्नई, चेन्नई-बेंगलुरु, दिल्ली-वाराणसी और वाराणसी-सिलिगुड़ी शामिल हैं.
देश के 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर
मुंबई-पुणे
पुणे-हैदराबाद
हैदराबाद-चेन्नई
हैदराबाद-बेंगलुरु
चेन्नई-बेंगलुरु
दिल्ली-वाराणसी
वाराणसी-सिलीगुड़ी
बजट में नए रेल काॅरिडोर की घोषणा
बजट 2026 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में संबोधन के दौरान देश में 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर विकसित करने की घोषणा की है. इसका मुख्य उद्देश्य देश के प्रमुख आर्थिक केंद्रों, टियर-2 और टियर-3 शहरों को एक-दूसरे से जोड़ना है. ये कॉरिडोर मुंबई-पूणे, पूणे-हैदराबाद, हैदराबात-चैन्नई, हैदराबाद-बेंगलुरु, चेन्नई-बेंगलुरु, दिल्ली-वाराणसी और वाराणसी-सिलीगुड़ी के बीच कॉरिडोर बनेंगे.

किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
सिक्किम टनल हादसा: मृतक मजदूरों के परिजनों को मुआवजे का ऐलान
विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पुलिस की कार्रवाई, राहुल-अखिलेश हिरासत में
मणिपुर में शांति अभियान को मिली सफलता, प्रतिबंधित संगठन KCP के 46 सदस्य सरेंडर