चढ़त के दौरान चली गोली, छत पर खड़ी युवती को लगी
मेरठ के खरखौदा क्षेत्र के गांव फखरपुर कबट्टा में बुधवार रात शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। बारात की चढ़त के समय चली गोली छत पर खड़ी युवती की गर्दन को चीरती हुई कंधे से निकल गई। उसे तुरंत मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
डांस के बीच किसी बाराती ने किया फायर
जानकारी के अनुसार गांव कबट्टा निवासी सुनील पुत्र सुरेश की बेटी की बारात बुधवार रात करीब 10:30 बजे अंबेडकर पार्क के पास पहुंची थी। बैंड-बाजे के साथ बाराती नाचते हुए आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान किसी बाराती ने खुशी में हवाई फायर कर दिया।उधर बैंड की आवाज सुनकर आसपास के मकानों की छतों पर महिलाएं और बच्चे बारात देख रहे थे। तभी फायर की गई गोली छत पर खड़ी जेसिका (21) पुत्री नरेंद्र कुमार को जा लगी।पिता की मौत की खबर मिलते ही घर लौट रहे थे बेटे, सड़क हादसे में एक की मौत, भाई गंभीर घायल गर्दन से कंधे तक चीरती हुई निकली गोली गोली युवती की गर्दन को चीरती हुई कंधे से बाहर निकल गई, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। परिजन आनन-फानन में उसे मेरठ के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है।
पुलिस ने गांव में संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिवार की ओर से अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दो समुदायों से जुड़ा मामला होने के चलते बारात की विदाई तक गांव में पुलिस बल तैनात रहा।

प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ मंदिर में नए नियम लागू, मोबाइल इस्तेमाल पर पूरी तरह बैन
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
दिलीप घोष बोले- बंगाल में खिलेगा कमल, BJP की जीत का भरोसा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
केदारनाथ धाम में उत्सव का माहौल, कल सुबह खुलेंगे कपाट
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर