जन्मदिन के बहाने सूरत बुलाकर किया शोषण, पुलिस ने पकड़ा
कोटा|जिले की 21 वर्षीय युवती के साथ गुजरात के सूरत में दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि उसे जन्मदिन मनाने के बहाने सूरत बुलाया गया और करीब 20 दिनों तक अलग-अलग होटलों में रखकर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया गया। इस दौरान उसके साथ मारपीट, मानसिक प्रताड़ना और नशे के इंजेक्शन लगाने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका पुलिस रिमांड लिया है।सूरत के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बी.ए. चौधरी ने बताया कि पीड़िता ने पहले कोटा के एक थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। बाद में मामला सूरत स्थानांतरित किया गया, जहां जांच शुरू की गई। जांच के दौरान जिन होटलों में पीड़िता को रखा गया था, वहां से जानकारी जुटाई गई और साक्ष्यों के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी होटल में मजदूरी का काम करते हैं। जिन-जिन होटलों में पीड़िता को ले जाया गया था, वहां के सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है।
गुजरात जा रही बस में सोना-चांदी और नकदी की खेप, आबूरोड रीको पुलिस ने आरोपी दबोचा
पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 25 दिसंबर से उसकी एक आरोपी से सोशल मीडिया के माध्यम से बातचीत शुरू हुई थी। 1 जनवरी को आरोपी ने अपना जन्मदिन बताकर उसे सूरत बुलाया। वहां पहुंचते ही उसे अलग-अलग होटलों में ले जाया गया और कथित तौर पर बंधक बनाकर रखा गया। पीड़िता का आरोप है कि नशे के इंजेक्शन देकर उसे बेहोश किया जाता था और उसके साथ दुष्कर्म किया जाता था। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख है कि आरोपियों ने उसे गलत कार्यों में धकेलने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपियों का दो दिन का रिमांड लिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ मंदिर में नए नियम लागू, मोबाइल इस्तेमाल पर पूरी तरह बैन
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
दिलीप घोष बोले- बंगाल में खिलेगा कमल, BJP की जीत का भरोसा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
केदारनाथ धाम में उत्सव का माहौल, कल सुबह खुलेंगे कपाट
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर