नाली में मिला युवक का शव, संदिग्ध हालात में मौत से सनसनी
Raigarh Suspicious Death : एक चौंकाने वाला मामला छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र में गुरुवार को 40 वर्षीय युवक का शव नाली में मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की लाश बनियान और जांघिया में औंधे मुंह पड़ी हुई थी। उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए, जिससे मौत को संदिग्ध माना जा रहा है।
घटना गौशाला मार्ग स्थित महिला समृद्धि बाजार के पीछे की बताई जा रही है। गुरुवार को कुछ युवक समृद्धि बाजार की छत पर चढ़ रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर नीचे बह रही नाली पर पड़ी, जहां एक व्यक्ति औंधे मुंह पड़ा दिखाई दिया। शुरुआत में उन्होंने ध्यान नहीं दिया, लेकिन पास जाकर देखने पर शरीर में कोई हलचल नहीं दिखी। इसके बाद तुरंत आसपास के लोगों और क्षेत्रीय पार्षद को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। कुछ ही देर में कोतवाली थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने जवानों की मदद से शव को नाली से बाहर निकाला। प्राथमिक जांच में युवक की मौत की पुष्टि हुई। जांच के दौरान सिर और चेहरे पर गहरे चोट के निशान और खून बहने के संकेत मिले, जिससे यह मामला सामान्य हादसे से ज्यादा गंभीर नजर आ रहा है।
घटनास्थल के आसपास तलाशी लेने पर महिला समृद्धि बाजार की छत पर मृतक की शर्ट, पैंट और चप्पल बरामद हुई। इससे आशंका जताई जा रही है कि युवक पहले छत पर मौजूद था और किसी कारणवश नीचे नाली में गिरा। हालांकि यह गिरना दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई और वजह, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है।
स्थानीय लोगों की मदद से मृतक की पहचान सरिया निवासी अविनाश शर्मा (40 वर्ष) के रूप में हुई है। वह गौशाला चौक स्थित मंगलम विवाह घर के मालिक के यहां ड्राइवर के तौर पर काम करता था। पुलिस ने मर्ग कायम कर Raigarh Suspicious Death मामले में जांच शुरू कर दी है। इसमें सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने