जनकपुरी कमल केस में कार्रवाई, XEN-AE समेत तीन अफसर निलंबित
दिल्ली| के जनकपुरी में जल बोर्ड के गड्ढे में गिरकर कमल चंदानी (25 वर्ष) की मौत हो गई। इस पूरे मामले में अब बड़ी कार्रवाई सामने आई है। इस मामले में एक्शन लेते हुए एक्सईएन, एई और जेई को निलंबित कर दिया गया है।नोएडा के बाद अब दिल्ली में ‘खूनी गड्ढा’: किसकी लापरवाही ने ली कमल की जान, रातभर थानों के चक्कर लगाते रहे परिजन
यह है पूरा मामला
कमल गुरुवार की रात करीब 10 बजे ऑफिस से घर लौट रहा था। परिवार पूरी रात थानों के चक्कर लगाता रहा। परिवार ने जल बोर्ड की लापरवाही की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस घटना ने नोएडा में युवराज के साथ हुई घटना को याद दिला दिया।इस मामले में मृतक के भाई ने पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस ने हमको इस इलाके में उसकी आखिरी लोकेशन बताई, लेकिन उसे ढूंढने में मदद नहीं की। हम उसे ढूंढते रहे, लेकिन वह नहीं मिला। यह घोर लापरवाही है। मेरा भाई पागल नहीं था कि वह जानबूझकर गड्ढे में गाड़ी गिरा दे। रात 1:30 बजे मैंने गड्ढे में जाकर देखा, लेकिन वह उस समय वहां नहीं था। हमने कम से कम छह पुलिस स्टेशनों का पर गए, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। सुबह जब मैंने दोबारा अपने भाई के फोन नंबर पर कॉल किया, तो पुलिस ने फोन उठाया और हमें बताया कि उसका शव गड्ढे से बरामद कर लिया गया है। अगर पुलिस ने समय पर कार्रवाई की होती, तो मेरा भाई आज जीवित होता।

AAP में सियासी भूचाल—राघव चड्ढा बोले- दो तिहाई सांसद बदलेंगे पाला, BJP में होंगे शामिल
भोपाल-इटारसी-जबलपुर समेत कई शहरों को तोहफा, पीएम मोदी देंगे 2 अमृत भारत ट्रेन
हाई-प्रोफाइल स्टार्स नहीं निभा पाए उम्मीदों का दबाव
तपती गर्मी से राहत: स्कूलों में पहले ही कर दी गई समर वेकेशन की घोषणा
सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई की तैयारी
दमदम में पीएम मोदी का वार—“तृणमूल राज में बंगाल की पहचान खतरे में”
गहलोत का बड़ा बयान: ‘राजस्थान में उल्टी गंगा बह रही है’
पोषण पखवाड़ा के तहत रेल मंडल में चला जनजागरूकता अभियान
कर्मचारी ने ट्रांसफर के खिलाफ कोर्ट में दायर की थी याचिका