MSP पर गेहूं खरीदी का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कब तक कर सकेंगे पंजीयन और कितना मिलेगा रेट
रतलाम: मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए किसानों के पंजीयन की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो चुकी है. किसान 7 फरवरी से लेकर 7 मार्च तक अपनी गेहूं की फसल का पंजीयन करा सकते हैं. शासन द्वारा स्थापित सुविधा केंद्रों पर किसानों के लिए गेहूं के पंजीयन की व्यवस्था निशुल्क रखी गई है, जिसके लिए 3186 पंजीयन केंद्र बनाए गए हैं. इसके अतिरिक्त किसान एमपी ऑनलाइन व पंचायत में स्थापित सुविधा केंद्र पर भी शुल्क देकर अपनी फसल का पंजीयन करवा सकते हैं.
पंजीयन के पहले दिन केंद्रों पर नहीं रही भीड़
रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं के खरीदी के लिए पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है. शनिवार को पंजीयन का पहले ही दिन होने की वजह से अधिकांश पंजीयन केंद्र खाली ही नजर आए. जहां इक्का दुक्का किसानों ने पहुंचकर अपना पंजीयन करवाया है. इस मामले पर जानकारी देते हुए जिला विपणन अधिकारी हर्षवर्धन सिंह ने बताया, "इस बार किसान पंजीयन की व्यवस्था सहज और सुगम बनाई गई है."
असुविधा से बचने जल्दी पंजीयन कराने की अपील
किसानों को पंजीयन के लिए परेशान ना होना पड़े इसलिए पंचायत स्तर और सहकारी समिति स्तर पर भी पंजीयन केंद्र की व्यवस्था की गई है. कृषि अधिकारी नीलम सिंह ने बताया, "भारत सरकार द्वारा इस वर्ष गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जो कि पिछले वर्ष से 160 रुपए अधिक है. किसानों को गेहूं उपार्जन के लिए ऑनलाइन पंजीयन करवाने के लिए 7 फरवरी से 7 मार्च तक का समय मिला है." कृषि अधिकारी ने किसानों से अपील की है कि वह जल्दी से जल्दी अपनी गेहूं की फसल का पंजीयन करवा ले. जिससे बाद में होने वाली असुविधा से बचा जा सके.
कहां और कैसे कराएं पंजीयन?
गेहूं उपार्जन के लिए पंचायत और जनपद पंचायत कार्यालयों, तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र और सहकारी समिति एवं विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्र पर किसान पहुंचकर निशुल्क पंजीयन करवा सकते हैं. इसके अतिरिक्त किसान एमपी ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेन्टर कियोस्क, लोक सेवा केन्द्र पर निर्धारित शुल्क (प्रति पंजीयन 50 रूपए से अधिक नहीं) देकर भी पंजीयन करा सकते हैं.

वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान सीरीज के लिए खेला बड़ा दांव, अनुभवी तेज गेंदबाज को किया बाहर
सोनम वांगचुक के फैसले पर विपक्ष का वार, संजय राउत बोले- सच सामने आना चाहिए
वांगचुक के अनशन खत्म होने के बाद RSS का बड़ा बयान, विदेशी एजेंसी का लगाया आरोप
राजधानी में मेट्रो सेवा प्रभावित, स्टेशन बंद होने से बढ़ा ट्रैफिक दबाव
शिक्षा व्यवस्था पर भरोसे का संकट, क्या नया नेतृत्व बदल पाएगा तस्वीर?
अमेरिका में 'रामायण' का भव्य ट्रेलर लॉन्च, रणबीर कपूर ने बेटी राहा पर कही खास बात
रतलाम, पन्ना समेत 5 जिलों में आज भारी बारिश, मौसम विभाग की चेतावनी
कमजोर मार्केट में भी मुनाफे का मौका, एक्सपर्ट ने बताई कमाई की रणनीति