दिनदहाड़े किसान से ठगी, पुलिस की तत्परता से एक आरोपी गिरफ्तार
बलरामपुर। रामानुजगंज जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में किसान ठगी मामला सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 2 फरवरी 2026 की है, जब सहकारी बैंक से पैसे निकालकर घर लौट रहे एक ग्रामीण किसान से दिनदहाड़े 49 हजार रुपये की ठगी कर ली गई थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ठगी की रकम में से 20 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं, जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम डांड खड़ुआ निवासी किसान निबल साय अपने बेटे जेरोम के साथ राजपुर स्थित सहकारी बैंक पहुंचे थे। धान बिक्री की राशि निकालने के दौरान फॉर्म भरने के बाद उनका बेटा निजी काम से राजपुर चला गया। इसके बाद निबल साय ने बैंक से 49 हजार रुपये नकद निकाले और बेटे का इंतजार करने लगे। जब काफी देर तक बेटा नहीं लौटा, तो वे अकेले पैदल ही अपने गांव की ओर रवाना हो गए।
इसी दौरान रास्ते में मोटरसाइकिल सवार दो युवक उनके पास पहुंचे। पहले उन्होंने तंबाकू मांगा और फिर बेटे का नाम पूछ लिया। खुद को बेटे का परिचित बताकर उन्होंने किसान को घर तक छोड़ने का झांसा दिया। आरोपियों ने तौलिये में बंधी नकदी सुरक्षित रखने की बात कहकर पैसे अपने पास रख लिए और किसान को मोटरसाइकिल पर बैठा लिया। कुछ दूरी पर दुकान से सामान लाने के बहाने किसान को उतारकर दोनों आरोपी पैसे लेकर फरार हो गए।
शाम को निबल साय ने बेटे के साथ राजपुर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने किसान ठगी मामला दर्ज कर जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी जेल कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और अजनबियों पर भरोसा न करने की अपील की है।

संसद में नहीं थमा पेपर लीक विवाद, लोकसभा स्थगित, राज्यसभा में हंगामा जारी
पेपर लीक विवाद पर आज बड़ी बैठक, CJP ने इस्तीफे की मांग दोहराई
परमाणु समझौते पर बढ़ी सियासत, अमेरिका-सऊदी डील पर वैश्विक बहस तेज
अफगानिस्तान करेगा दिल्ली में होम सीरीज की मेजबानी, भारत से तीन टी20 मुकाबले
निवेशकों को बड़ा झटका! स्विगी के शेयर में तेज गिरावट, ये है पूरी वजह
रिकॉर्डबुक में दर्ज हुआ श्रेयस अय्यर का नाम, पहली जीत के साथ तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड
छात्र आंदोलन पर विराट कोहली के नाम से वायरल पोस्ट, फैक्ट चेक में हुआ बड़ा खुलासा
अमेरिका में 'रामायण' का भव्य ट्रेलर लॉन्च, रणबीर कपूर ने राहा के लिए जताई खुशी
'रामायण' ट्रेलर पोस्टपोन होने के पीछे क्या है सच? अफवाहों और असली वजह से उठा पर्दा
प्रदर्शन खत्म करने की सलाह देकर घिरे सलमान खान, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया