Box Office Collection: ‘वध 2’ या ‘मर्दानी 3’ किसे मिला रविवार का फायदा? तीसरे हफ्ते ‘बॉर्डर 2’ का हुआ ये हाल
सिनेमाघरों में इन दिनों अलग-अलग जॉनर की कई फिल्में लगी हुई हैं। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर भी इन फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। जानते हैं अब रविवार का दिन इन सभी फिल्मों के लिए कैसा बीता?
संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की ‘वध 2’ को क्रिटिक्स की लगातार सराहना मिल रही है।
फिल्म की कहानी और ट्विस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है।
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 50 लाख रुपए के साथ अपनी शुरुआत की थी।
इसके बाद शनिवार को फिल्म ने 1 करोड़ रुपए का कारोबार किया था।
अब रविवार को अपने तीसरे दिन भी फिल्म ने 1 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।
इस तरह से शुरुआती तीन दिनों में फिल्म की कुल कमाई 2.50 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है।
मर्दानी 3
रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ को दर्शकों और क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल हो रही है।
फिल्म ने पहले हफ्ते 26.30 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। अब अपने दूसरे हफ्ते में भी ठीक-ठाक कमाई कर रही है।
अब रविवार को अपने दसवें दिन ‘मर्दानी 3’ ने 4 करोड़ रुपए की कमाई की है।
इससे दस दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 35.65 करोड़ रुपए हो गया है।
बॉर्डर 2
सनी देओल की मल्टीस्टारर वॉर ड्रामा ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर तीसरे हफ्ते भी अच्छी कमाई कर रही है।
फिल्म ने अपने तीसरे रविवार को कई नई रिलीज फिल्मों से भी ज्यादा कमाई की है।
अपने 17वें दिन तीसरे रविवार को ‘बॉर्डर 2’ ने 6.90 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।
इसके साथ ही 17 दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन अब 309.40 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है।
बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ रुपए के साथ अपनी शुरुआत करने वाली ‘बॉर्डर 2’ ने पहले हफ्ते 224.25 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
इसके बाद दूसरे हफ्ते फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आई और कमाई सिर्फ 70.15 करोड़ रुपए ही रह गई।
अब तीसरे हफ्ते भी फिल्म अच्छी रफ्तार से आगे पढ़ रही है। तीन दिनों में सिर्फ 15 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है।

‘आशिकी 2’ का जादू बरकरार, श्रद्धा का पुराना बयान बना हेडलाइन
ऑनलाइन शोषण पर शिकंजा: महाराष्ट्र साइबर विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई
अधिवक्ताओं का गुस्सा फूटा: अधिकारी बदलने की मांग ने पकड़ा तूल
समुद्र में बढ़ती सख्ती: US Navy की इंटरसेप्शन कार्रवाई से तनाव
‘लो पावर नहीं चलेगा!’—ग्रामीणों ने घेरा, 63 KVA ट्रांसफार्मर की मांग
रूस का दावा: यूक्रेन संकट के पीछे पश्चिम की रणनीति
मंत्री ने झाड़ा पल्ला, बोले—कानून करेगा अपना काम
भक्ति में डूबे श्रद्धालु, सोना-चांदी और नोटों से भरा सांवलिया सेठ का दरबार