भभूत समझकर चूहा मार दवा खा गई छात्रा, इलाज के दौरान तोड़ा दाम, 10 फरवरी से थे एग्जाम
भोपाल: राजधानी भोपाल के देहात थाना क्षेत्र ईटखेड़ी इलाके में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां 12वीं की छात्रा की अचानक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि छात्रा चूहा मारने की दवा गलती से खा ली थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा का शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार को सौंप दिया है. रिपोर्ट आने के बाद पुलिस जांच की बात कह रही है.
भभूत समझकर चूहा मार दवा खा गई छात्रा
भोपाल के ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक छात्रा की चूहा मार दवा खाने से मौत हो गई. थाना प्रभारी आशीष सप्रे ने बताया की "12वीं की छात्रा नहाने के बाद पूजा करने गई थी, जहां पूजा-पाठ करने के बाद उसने चूहा मार दवा को भभूत समझकर खा लिया. कुछ देर में जब छात्रा की तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे लेकर भानपुर के प्राइवेट अस्पताल पहुंचे. जहां इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई. घर लौटने के बाद युवती की तबीयत दोबारा बिगड़ गई. इस बार उसे हमीदिया अस्पतला में भर्ती कराया गया.12वीं क्लास में थी छात्रा
जहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह छात्रा की मौत हो गई. जबकि घटना 26 जनवरी की थी. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है." वही जांच अधिकारी एसके वाजपेयी ने बताया कि "17 वर्षीय वैष्णवी सेनलांबाखेड़ा की रहने वाली थी. वह प्राइवेट स्कूल से 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रही थी. 26 जनवरी को घर में बने मंदिर में पूजा के बाद वैष्णवी की मां ने चूहा मार दवा रख दी थी, क्योंकि मंदिर में चूहे हो रहे थे. कुछ देर बाद छात्रा ने यहीं पूजा की और भभूत समझकर पाउडरनुमा चूहामार दवा को खा लिया.
दोबारा तबीयत बिगड़ने पर हमीदिया में कराया था भर्ती
इसके बाद छात्रा कोचिंग चली गई, तबीयत बिड़ने पर घर लौटी तो उल्टियां होने लगी. मां ने पूछा तो छात्रा ने बताया कि उसने मंदिर में रखी भभूत को खाया था, तब मां ने बताया कि वह भभूत नहीं चूहा मार दवा थी. इसके बाद छात्रा को भानपुर के निजी अस्पताल में लेकर गए. जहां इलाज के बाद उसे डिस्चार्ज दे दिया गया. कुछ दिन में तबीयत दोबारा बिगड़ी तो युवती को तीन दिन पहले हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. एसके वाजपेयी ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है. छात्रा की 10 फरवरी से परीक्षा शुरू होने वाली थी."

बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित
वकीलों की CJI से गुहार, पीएम आवास के पास प्रदर्शन पर जताई चिंता
फैन की दीवानगी देख हैरान हुईं काजल अग्रवाल, सालों बाद सुनाया दिलचस्प किस्सा
न्यूयॉर्क हमले की जांच तेज, नस्लीय नफरत से जुड़ा हो सकता है मामला
रेल यात्रियों को निशाना बनाने वाला बदमाश गिरफ्तार, जेवर और सामान बरामद