दिल्ली में कार से मिले 3 शवों के मामले में गाजियाबाद से आरोपी अरेस्ट
गाजियाबाद। गाजियाबाद से सूफी कमरुद्दीन को पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में 3 लाशें मिलने के मामले में गिरफ्तार किया गया। परिवार का दावा है कि पुलिस बिना स्पष्ट जानकारी दिए उन्हें ले गई। गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र के विजय नगर फेस–2, जैतून अब्बासिया मस्जिद के पास रहने वाले सूफी कमरुद्दीन को दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में तीन लाशें मिलने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की यह कार्रवाई देर रात की गई, जिससे पूरे इलाके में हलचल मच गई। परिवार का कहना है कि पुलिस रात में घर पहुंची और छत के ऊपर चढ़कर पड़ोसी के मकान से दरवाजा खुलवाया। इसके बाद सूफी कमरुद्दीन को हिरासत में ले लिया गया। घर में मौजूद उनकी पुत्रवधू ने बताया कि सिर्फ उनके ससुर ही नहीं, बल्कि परिवार के कुछ अन्य पुरुष सदस्यों को भी पुलिस साथ ले गई है। पुलिस ने बस इतना बताया कि हत्या के एक मामले में पूछताछ के लिए ले जाया जा रहा है। पुत्रवधू का कहना है कि उनके ससुर बीते करीब 15 साल से इसी घर में परिवार के साथ रह रहे हैं। उनका काम ताबीज बनाना और बच्चों के पीलिया जैसी बीमारियों के इलाज का दावा करना था। परिवार का साफ कहना है कि उनका इस तरह के किसी आपराधिक मामले से कोई लेना-देना नहीं है। गिरफ्तारी के बाद से परिवार की उनसे मुलाकात भी नहीं हो पाई है। पुलिस की ओर से भी अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इस घटना के बाद मोहल्ले में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। पड़ोसी ज्यादा कुछ बोलने से बच रहे हैं। परिवार के सदस्य भी कैमरे पर खुलकर बात करने को तैयार नहीं हैं। तस्वीरों में वही घर नजर आता है जहां सूफी कमरुद्दीन कई सालों से अपने परिवार के साथ रह रहे थे। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और पूरे मामले की सच्चाई जांच के बाद ही सामने आ पाएगी। परिवार का लगातार कहना है कि उनका इस घटना से कोई लेना देना नहीं है।

राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह