जोधपुर हाईकोर्ट में सुरक्षा अलर्ट, कामकाज किया गया स्थगित
जोधपुर|राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर बेंच को मंगलवार सुबह ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड ने दोनों परिसरों को एहतियातन खाली कराकर सघन तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षा कारणों से अदालती कामकाज सुबह 11:30 बजे तक स्थगित कर दिया गया। पुलिस ईमेल भेजने वाले की पहचान में जुटी है।सुबह हाईकोर्ट प्रशासन को प्राप्त ईमेल में परिसर में विस्फोटक रखे होने का दावा किया गया। इसके बाद जोधपुर में डीसीपी (पश्चिम) विनीत बंसल के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और कोर्ट परिसर को अस्थायी रूप से नो एंट्री जोन घोषित कर दिया गया। वकीलों, कर्मचारियों और पक्षकारों को बाहर निकालकर पूरे भवन की तलाशी ली गई।धमकी को गंभीरता से लेते हुए बम डिस्पोजल और डॉग स्क्वायड की टीमों ने कोर्ट रूम, चैंबर और अन्य हिस्सों की बारीकी से जांच की। साइबर सेल उस सर्वर और आईपी एड्रेस की पड़ताल कर रही है, जहां से ईमेल भेजा गया। आसपास के क्षेत्रों में भी संदिग्ध वस्तुओं की जांच की जा रही है।सुरक्षा के मद्देनजर हाईकोर्ट के डिस्प्ले बोर्ड पर कामकाज स्थगित होने की सूचना जारी की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा क्लियरेंस मिलने के बाद ही नियमित कार्रवाई शुरू की जाएगी। साथ ही भविष्य में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रवेश द्वारों पर जांच बढ़ा दी गई है और केवल वैध पहचान पत्र धारकों को ही परिसर में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है और जांच एजेंसियां मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं।

राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक