सरूपगंज पुलिस की दबिश, तीन आरोपी गिरफ्तार
सिरोही| की सरूपगंज पुलिस ने बीते छह माह से फरार ईनामी और टॉप-10 वांछित अपराधियों में शामिल डोडा पोस्त सप्लायर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिले में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह (विशेष भूमिका), कांस्टेबल दिनेश कुमार (विशेष भूमिका), बाबूलाल, पुखराज, गोपीलाल, तेजाराम, फतेहदान, विजयसिंह और राजेश कुमार शामिल रहे।
हत्या, सड़क दुर्घटना और एनआई एक्ट में थे वांछित
पुलिस के अनुसार 3 अगस्त 2025 को रोहिड़ा थानाधिकारी माया पंडित के नेतृत्व में नाकाबंदी के दौरान विकरनी थाना मांडवा, जिला उदयपुर हाल मस्जिद गली, रोहिड़ा निवासी ललित कुमार पुत्र कांतिलाल लोहार के कब्जे से गांजा व डोडा पोस्त बरामद कर उसे गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में बोरको, उमरी, मांडवाड़ा देव निवासी सप्लायर मोवाराम पुत्र धर्माराम गमेती भील को भी गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था।
एनआई एक्ट के मामलों में भी लंबे समय से फरार चल रहे थे
वहीं, भोजानाड़ी, भूला, थाना रोहिड़ा निवासी अर्जुन पुत्र उदाराम गमेती भील लंबे समय से डोडा पोस्त सप्लाई के मामले में फरार चल रहा था। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा उसकी गिरफ्तारी पर तीन हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार तीनों आरोपी हत्या, सड़क दुर्घटना और एनआई एक्ट के मामलों में भी लंबे समय से फरार चल रहे थे। विशेष अभियान के तहत इन्हें गिरफ्तार किया गया है।

मूंग खरीदी पर सियासी घमासान तेज, केंद्र के फैसले पर एमपी सरकार ने उठाए सवाल
JDA की कार्रवाई के बीच पहुंचे विधायक, अवैध कब्जे हटाने को लेकर जमकर विवाद
चार वरिष्ठ IFS अधिकारियों के रिटायरमेंट से वन विभाग में मचेगी प्रशासनिक हलचल
एंटी पेपर लीक कानून पर बहस के बीच राहुल गांधी का बड़ा दांव, सरकार को घेरने की तैयारी
अब कब मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया? जिम्बाब्वे दौरे के बाद दिसंबर तक का पूरा कार्यक्रम
गोरखपुर में बोटिंग के दौरान बड़ा हादसा, दो बोटों की भिड़ंत में गई पर्यटक की जान
अमेरिका-तुर्की रिश्तों में नया मोड़, S-400 हटाने की मांग बनी बड़ी बाधा
आइंस्टीन की महान खोज को मिली नई पुष्टि, वैज्ञानिकों ने फिर माना सिद्धांत सही