दौसा में फिल्मी अंदाज में वारदात, महिला को धक्का देकर लूटपाट
दौसा| जिले के नांगल राजावतान थाना इलाके के छारेड़ा की खात्यावाली कोठी गांव में चोर लाखों रुपए के गहने चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित जितेन्द्र जांगिड़ ने बताया कि 18 फरवरी को सुबह 10 बजे भाभी शकुंतला देवी को घर छोड़कर भाई की बेटी के लग्न कार्यक्रम में जयपुर गए हुए थे। इस दौरान शाम 7 बजे बारिश हो रही थी। इस बीच दो युवक मकान के बाहर बाइक से आए और गैरेज में गाड़ी खड़ी कर दी।महिला शकुंतला ने दोनों युवकों से पूछा कि कौन हैं और कहां से आए हैं। इस पर दोनों युवक बोले कि बारिश हो रही है, इसलिए यहां खड़े हैं। इस बीच महिला मंदिर में दीपक जलाने चली गई। इसी बीच छुपकर एक युवक मकान के पीछे से मकान के अंदर चला गया और लॉक तोड़कर कमरे में दाखिल हो गया, जहां गहने रखे थे। दोनों युवक करीब 40 लाख के गहने चुराकर ले गए।मकान के बाहर मौजूद महिला ने बताया कि जब उसने शाम को खाने के लिए मकान के मुख्य द्वार को खोला तो अंदर से कुंदी बंद मिली। महिला शक के आधार पर चिल्लाई और बाहर खड़े दूसरे चोर को पकड़ लिया। चोर का मोबाइल छीनने की कोशिश की लेकिन इतने में ही अंदर से उसका साथी निकला और दोनों ने महिला को धक्का मारकर गिरा दिया और बाइक से भाग गए। इस दौरान महिला को भी गले व हाथ में चोट आई। घटना के बाद पुलिस को फोन किया। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया।
ये चोरी हुआ सामान
पीड़ित जितेन्द्र के कमरे की पहली के मंजिल कमरे से एक हार, नथ टीका, कान की बाली, एक कुंडल, चांदी के सिक्के, एक जोड़ी चांदी की पायजेब चोरी हुए हैं। इसी प्रकार भतीजे रमेश जांगिड़ के दूसरी मंजिल के कमरे से डेढ़ लाख नकद, दो सोने के हार, तीन सोने के टीके, दो सोने की नथ, चांदी की आठ चूड़ियां, तीन जोड़ी पॉयजेब, दो चांदी के कड़े, एक जोड़ी मुर्की, दो सोने की अंगूठी आदि सामान चोरी हुआ है।चोरों ने दो मंजिला मकान के अंदर 15 में से केवल उन दो कमरों के ताले तोड़े, जिनमें चाचा-भतीजे के अलावा पुराने गहने रखे थे। इसलिए चोर घर की गतिविधियों से वाकिफ थे। दो कमरों के तालों को फनर और पेचकस से काटकर तोड़ा गया। चोर बाथरुम में हाथ, पैर, पेचकस, फर्नर साबुन धोकर घर से निकला था। इस दौरान उसका पेचकस बाथरूम में रह गया। नांगलराजावतान थाना प्रभारी हुसैन अली व कांस्टेबल रामवतार स्वामी ने बताया कि चोरी की घटना की जगह साइबर सेल की टीम ने जायजा लिया है। आसपास के जुड़े संबंधित मोबाइल टॉवरों से कॉल डिटेल निकाल रहे हैं। घटनास्थल पर फिंगर प्रिंट भी लिए गए। रास्तों में लगे सीसीटीवी कैमरे संबंधित फुटेज देख रहे है। जल्द आरोपियों को पकड़ लेंगे।

सीता नवमी पर बन रहा खास संयोग, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व
हरि कृपा से चमकेगी किस्मत—मोहिनी एकादशी पर बन रहा है दुर्लभ ज्योतिषीय संयोग
कॉर्नर या किनारे वाले घर में रहते हैं? जानिए वास्तु के मुताबिक क्या असर पड़ता है
‘सरगुजा छेरी बैंक’ मॉडल से ग्रामीण महिलाओं को मिल रही आर्थिक आज़ादी की नई राह
एक्सटेंशन रिफॉर्म (आत्मा) योजना से गोविंद जायसवाल की बढ़ी आमदनी
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज: दो एफआरव्ही वाहनों की त्वरित मदद से 12 घायलों को पहुँचाया अस्पताल
सामुदायिक पुलिसिंग से बाल विवाह रोकने में मिलीं मध्यप्रदेश पुलिस को सफलताएं
अनुसूचित जाति बालक प्री-मेट्रिक छात्रावास में शिक्षा, अनुशासन और कैरियर मार्गदर्शन से संवरता भविष्य