कठिन सवालों से उलझे छात्र, परीक्षा केंद्रों पर दिखी चिंता
अमेठी। यूपी बोर्ड परीक्षा के पांचवें दिन विद्यार्थियों के चेहरों पर राहत और चिंता दोनों के भाव दिखे। पहली पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा देकर बाहर निकले विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र को मिला-जुला बताया। कई विद्यार्थियों ने कहा कि व्याकरण और दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों ने अपेक्षा से अधिक समय लिया। गौरीगंज के रणंजय इंटर कॉलेज के विद्यार्थी संजय कुमार ने बताया कि अंग्रेजी के प्रश्नपत्र में गद्यांश प्रश्न सरल था, लेकिन व्याकरण के प्रश्नों ने उलझन बढ़ाई। समय प्रबंधन सबसे बड़ी चुनौती रहा। रश्मि कनौजिया ने कहा कि बहुविकल्पीय प्रश्न आसान थे, पर लंबे उत्तर लिखने में दिक्कत हुई। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के जीव विज्ञान और गणित की परीक्षा के बाद भी विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। शिव महेश बालिका इंटर कॉलेज की विद्यार्थी करिश्मा बानो ने बताया कि जीव विज्ञान का पेपर तैयारी के अनुरूप रहा, लेकिन कुछ प्रश्न सोचने पर मजबूर करने वाले थे। गणित के परीक्षार्थियों ने सूत्र आधारित सवालों को समयसाध्य बताया। परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावक भी बच्चों का इंतजार करते नजर आए। परीक्षा खत्म होने के बाद विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली और अगली परीक्षा की तैयारी में जुटने की बात कही। कुल मिलाकर विद्यार्थियों ने पेपर को संतुलित बताया, हालांकि कुछ प्रश्नों ने उनको परेशान किया।
हाईस्कूल अंग्रेजी और इंटर जीव विज्ञान की हुई परीक्षा
बोर्ड परीक्षा के पांचवें दिन 85 केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। पहली पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी में 25,124 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 23,967 उपस्थित रहे। इंटर के व्यावसायिक वर्ग में 375 में 363 परीक्षार्थी शामिल हुए।
दूसरी पाली में इंटर जीव विज्ञान और गणित में 9,366 में से 8,956 उपस्थित रहे। हाईस्कूल खुदरा व्यापार विषय की परीक्षा भी बिना किसी व्यवधान के संपन्न हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि कहीं से अनुचित गतिविधि की सूचना नहीं मिली है।

‘रावण’ और ‘जहरीला सांप’ जैसे बयान, खरगे के पुराने विवाद फिर चर्चा में
10 करोड़ की वापसी और 'प्रलय' में पार्टनरशिप; रणवीर सिंह ने फरहान को दिया सुलह का प्रस्ताव।
एमपी में गर्मी से हाल बेहाल, मैहर में 5वीं तक छुट्टी, रातें भी रहेंगी गर्म
ट्रम्प का बयान: ईरान में एकजुटता की कमी, इसलिए बढ़ाया गया सीजफायर
गोविंदा के गिरते करियर पर समीर अंजान भावुक; बोले- 'उनका वक्त फिलहाल खराब चल रहा है'।
एमपी के अनूपपुर में बदमाशों का कहर, पुलिस पर पथराव, सर्विस रिवॉल्वर छीनी
मेरठ मर्डर केस: 110 मिनट तक साथ रहे प्रेमी साहिल और मुस्कान, कोर्ट ले जाते समय हुई मुलाकात।