सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने किया रकुल प्रीत सिंह को इग्नोर, वायरल वीडियो पर लोगों ने कहा- ‘रकुल का अपमान किया’
हाल ही में एक अवॉर्ड शो का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक फिटनेस इंफ्लुएंसर स्टेज पर ट्रॉफी लेने पहुंचे। वीडियो में दिख रहा है कि रकुल प्रीत सिंह ने उन्हें अवॉर्ड दिया और वो बिना हाथ मिलाए, बिना मुस्कुराए सीधे स्टेज से नीचे उतर गए। बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि उन्होंने रकुल को इग्नोर कर दिया।
क्या है पूरा मामला?
फिटनेस इंफ्लुएंसर लक्ष्य जग्गी और रकुल का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें लक्ष्य बिना हाथ मिलाए बस अवॉर्ड लेकर जाते हुए दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद लक्ष्य जग्गी ने खुद सामने आकर सफाई दी। उन्होंने कहा कि लोगों ने उस मोमेंट को गलत समझ लिया। लक्ष्य के मुताबिक, उनसे पहले एक बुजुर्ग महिला को अवॉर्ड दिया गया था। उनका दावा है कि जब उस महिला ने हाथ मिलाने के लिए हाथ बढ़ाया, तो रकुल ने हाथ नहीं मिलाया। यह देखकर उन्हें लगा कि शायद उस समय स्टेज पर हाथ मिलाने की कोई परंपरा नहीं रखी गई है।लक्ष्य ने अपने वीडियो में कहा, ‘मेरा किसी का अपमान करने का इरादा नहीं था। मैंने अवॉर्ड लिया और आगे बढ़ गया क्योंकि मुझे लगा कि वहां हाथ मिलाने का रिवाज नहीं है। मुझे कैसे पता चलता कि सामने वाले को बुरा लग सकता है?’ उन्होंने साफ किया कि उनका मकसद किसी को नजरअंदाज करना नहीं था और पूरी घटना को गलत तरीके से पेश किया गया।
कौन हैं लक्ष्य जग्गी?
लक्ष्य जग्गी एक फिटनेस इंफ्लुएंसर हैं, जो सोशल मीडिया पर फिटनेस और लाइफस्टाइल से जुड़े वीडियो बनाते हैं। उनके करीब 4 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उन्होंने कहा कि वे सिर्फ यह चाहते थे कि बात को बेवजह बढ़ाया न जाए।
रकुल प्रीत सिंह के बारे में
काम की बात करें तो रकुल प्रीत सिंह जल्द ही फिल्म ‘पति, पत्नी और वो दो’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ आयुष्मान खुराना, सारा अली खान और वामिका गब्बी भी दिखाई देंगे। पहले यह फिल्म होली पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में आएगी। रकुल आखिरी बार फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ अजय देवगन थे।

राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर