Semifinal Qualification Scenario: क्या अब सेमीफाइनल में पहुंच सकता है पाकिस्तान? दिलचस्प हैं ग्रुप-2 के समीकरण
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की हार पर उछलने वाला पाकिस्तान अब खुद की हार पर रो रहा है। मंगलवार को उसे इंग्लैंड ने सुपर-8 ग्रुप-दो के मुकाबले में शिकस्त दी। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 164 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने कप्तान हैरी ब्रूक के शतक की बदौलत 19.1 ओवर में आठ विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर गई। वहीं, पाकिस्तान की टीम की स्थिति अब अधर में है।
क्या सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर सकता है पाकिस्तान?
अब सवाल है कि क्या पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच सकता है? तो इसका जवाब हैं हां, लेकिन राह अब बहुत बहुत कठिन है और उसे दूसरी टीमों पर निर्भर रहना है। समीकरण अब पाकिस्तान के हाथ से निकल चुके हैं और अन्य टीमों के नतीजे ही पाकिस्तान का रास्ता खोलेंगे। पड़ोसी मुल्क के लिए एक नुकसान यह है कि उसके दो मैच हो चुके हैं और अब उसे सुपर-8 ग्रुप-दो का सिर्फ एक मैच खेलना है। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला बारिश से धुल गया था और दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले थे। इंग्लैंड ने भी दो मैच खेल लिए हैं, जबकि श्रीलंका और न्यूजीलैंड को अब भी दो-दो मैच खेलने हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ मंदिर में नए नियम लागू, मोबाइल इस्तेमाल पर पूरी तरह बैन
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
दिलीप घोष बोले- बंगाल में खिलेगा कमल, BJP की जीत का भरोसा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
केदारनाथ धाम में उत्सव का माहौल, कल सुबह खुलेंगे कपाट
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर