शोएब अख्तर ने गिरगिट की तरह बदला रंग!: मना रहे थे भारत बाहर हो जाए, जब पाकिस्तान पर तलवार लटकी तो बदल गए तेवर
पाकिस्तानी क्रिकेटर कुछ न कुछ ऐसा करते हैं, जिससे वह सुर्खियों या फिर विवादों में बने रहते हैं। टी20 विश्वकप के दौरान पाकिस्तान में कई क्रिकेट शो चलते हैं और हर बार शो में पूर्व क्रिकेटर कुछ न कुछ ऐसा कह देते हैं, जो विवादित होता है। इसमें सबसे दिलचस्प यह है कि पिछले कुछ आईसीसी टूर्नामेंट्स में पाकिस्तान का प्रदर्शन बेहद खराब और भारत का उतना ही अच्छा रहा है और पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर इससे बौखलाए हुए हैं। बस टी20 विश्वकप 2026 में भारत की एक हार से वह खुश हो गए और उछलने लगे, लेकिन उनकी खुद की टीम की हार से इस खुशी पर पानी फिर जाता है। ऐसा ही कुछ दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के साथ देखने को मिला। रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर अख्तर इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले तो बेहद खुश नजर आ रहे थे और भारत के बाहर होने की कामना कर रहे थे, लेकिन जैसे ही इंग्लैंड से उनकी टीम को पिटाई पड़ी, अख्तर ने रंग बदल लिए। उनके तेवर बिल्कुल ही बदले बदले नजर आए। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है...
हार पर शोएब अख्तर के बदले तेवर
टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 में पाकिस्तान की इंग्लैंड से करारी हार के बाद अख्तर लाइव टीवी शो 'गेम ऑन है' पर नाराज नजर आए। मैच से पहले शो में अख्तर ने कहा था, 'मैं उम्मीद करता हूं कि इंग्लैंड खराब खेले ताकि हम दो अंक ले सकें। अगर भारत बाहर हो जाए और हम सेमीफाइनल में पहुंच जाएं तो हमारी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।' हालांकि, यह बयान पाकिस्तान की हार के बाद उल्टा पड़ गया और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। पाकिस्तान की हार के बाद वह अपने कप्तान सलमान अली आगा पर बरस पड़े। उनके यू-टर्न का फैंस मजाक बना रहे हैं। इंग्लैंड से हार के बाद पाकिस्तान पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। अब कोई चमत्कार ही उन्हें सेमीफाइनल में जगह दिला सकता है।

अनशन समाप्त करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने रखी बड़ी शर्त
सपा की महिला नेता सीमा राजभर पर कानूनी कार्रवाई, बलिया में दर्ज हुआ मुकदमा
बागी सांसदों के खिलाफ उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से राहत, लोकसभा सचिवालय समेत सभी पक्षों को नोटिस
भारत की QUAD बैठक में मजबूत मौजूदगी, जयशंकर ने सुरक्षा से लेकर सहयोग तक रखी बात
हथियारबंद बदमाशों से रहें सतर्क, 'चड्डी-बनियान गैंग' को लेकर अलर्ट जारी
राहुल गांधी का दावा- 10 साल में 152 पेपर लीक, एक भी दोषी को नहीं मिली सजा
भोजशाला विवाद: मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई
मंदिर दर्शन करने पहुंचे भक्तों से मारपीट, डंडे बरसाने का वीडियो आया सामने
बवाना हेलमेट फैक्ट्री में आग का तांडव, मलबे से मिला एक शव
नगर निगम की बड़ी मुहिम, संदिग्ध बिल्डिंग नक्शों की जांच तेज