बीजेपी ने जारी की प्रदेश कार्यसमिति सूची, संगठन में संतुलन का दावा
जयपुर|राजस्थान में संगठन को और मजबूत बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रदेश कार्यसमिति की नई सूची जारी की है। इस कार्यसमिति में कई वरिष्ठ नेताओं को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है और सभी जिलों को प्रतिनिधित्व देने पर विशेष ध्यान रखा गया है। नई सूची में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, अशोक परनामी, अरुण चतुर्वेदी, सतीश पूनियां, सीपी जोशी, गजेंद्र सिंह शेखावत, भूपेंद्र यादव, अर्जुन मेघवाल, भागीरथ चौधरी, रवनीत सिंह बिट्टू और राजेंद्र राठौड़ को स्थायी आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।इसके अलावा जयपुर शहर से सुमन शर्मा, सुनील कोठारी, रणजीत सोडाला और ज्योति खंडेलवाल को कार्यसमिति में जगह मिली है। जयपुर दक्षिण से प्रोमिला कुंडारा और जयपुर उत्तर से रत्ना कुमारी को शामिल किया गया है। बीकानेर शहर से गोपाल गहलोत और सत्यप्रकाश आचार्य को कार्यसमिति में जगह मिली है, जबकि बीकानेर देहात से कुंभाराम सिंह और जालिम सिंह भाटी को सदस्य बनाया गया है। श्रीगंगानगर से महेश पेड़ीवाल और संतोष बावरी को कार्यसमिति में शामिल किया गया है और हनुमानगढ़ से दमयंती बेनीवाल को सदस्य बनाया गया है।

कोयंबटूर में गरजे पीएम मोदी: DMK ने छीना महिलाओं का हक, अब जनता सिखाएगी सबक
CM मोहन यादव की सौगात: अब मिनटों में होगा भोपाल से रामराजा सरकार का दर्शन
महिला आरक्षण पर संग्राम: पीएम मोदी के संबोधन को खरगे ने बताया 'चुनावी भाषण'
द्वारका में पुलिस और लगरपुरिया गैंग के बीच मुठभेड़, दो शूटर गिरफ्तार
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव: ईरानी नौसेना ने दो भारतीय जहाजों पर की फायरिंग
समय से पहले 'जून' का अहसास: देश में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड
इंदौर मेट्रो: ट्रैक तैयार, सेफ्टी क्लीयरेंस ओके, बस 'महुर्त' का इंतजार