दो भाइयों पर फायरिंग करने वाले बदमाश का हाफ एनकाउंटर, पुलिस के सामने निकली गुंडई
सुल्तानपुर|यूपी के सुल्तानपुर में पुलिस ने गोलीकांड के मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
मामला कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के जनऊपुर गांव का है। गांव में बृहस्पतिवार को बच्चों के विवाद में कई राउंड फायरिंग हुई। गोली लगने से सगे भाई घायल हो गए। इनमें मोहित सोनकर की मौत हो गई। जबकि, उनके भाई मंगल सोनकर का इलाज लखनऊ में चल रहा है। पुलिस ने मुख्य आरोपी दीपक सोनकर को गिरफ्तार किया था।
पूछताछ के बाद पिस्टल बरामदगी के लिए पुलिस आरोपी को लेकर गांव पहुंची थी। यहां छप्पर में रखी पिस्टल निकालकर आरोपी ने भागने की कोशिश में पुलिस टीम पर फायरिंग झोंक दी। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से दीपक घायल हो गया। उसे पुलिस ने हिरासत में लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां उसका इलाज चल रहा है।
एएसपी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक मोहित सोनकर के परिजनों की तहरीर पर पांच नामजद और कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

छोड़ी लाइमलाइट, चुना भगवा; मौनतीर्थ आश्रम में हर्षा रिछारिया का संन्यास संस्कार
PDA के डर से कांप रही भाजपा: अखिलेश यादव ने पलटवार कर साधा सत्तारूढ़ दल पर निशाना।
वाराणसी से हरदोई तक हलचल: प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन।
हिंदुत्व और राष्ट्रवाद के मुद्दे पर बंगाल में बरसे सरमा, ममता बनर्जी को बताया विकास में बाधक
विकास की नई उड़ान: पश्चिमी यूपी के जेवर से खुलेगा उत्तर भारत की समृद्धि का दरवाजा।
गर्मी ने छुड़ाए पसीने: यूपी के कई शहरों में पारा सामान्य से 4 डिग्री ऊपर, मौसम हुआ शुष्क।
गांवों में लगेंगे विशेष शिविर: फार्मर आईडी बनाने के काम में तेजी लाने के लिए सरकार ने कसी कमर।