गांव में हंगामा: गाय चोरी के प्रयास पर चोरों ने ग्रामीणों पर बोतलें फेंकी
कोटपूतली-बहरोड़| जिले के बहरोड़ क्षेत्र में देर रात गाय चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना बहरोड़ के बर्डोद गांव की बताई जा रही है, जहां करीब रात एक बजे कुछ अज्ञात बदमाश पिकअप वाहन में गायों को भरकर ले जाने का प्रयास कर रहे थे। पशुओं की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण जाग गए और घरों से बाहर निकलकर आरोपियों को रोकने की कोशिश की।ग्रामीणों के अनुसार जब उन्होंने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने आक्रामक रवैया अपनाते हुए ग्रामीणों पर बीयर की बोतलें फेंकनी शुरू कर दीं। अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आरोपियों ने ग्रामीणों को डराने के लिए गोली मारने की धमकी भी दी, जिससे ग्रामीणों में कुछ समय के लिए दहशत फैल गई।
अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए
इस दौरान गांव के अन्य लोग भी शोर सुनकर मौके पर पहुंचने लगे। ग्रामीणों की संख्या बढ़ती देख बदमाश मौके से भागने लगे और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि आरोपी पिकअप वाहन में सवार होकर आए थे और गायों को ले जाने की तैयारी कर रहे थे।
सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस टीम इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पहले भी पशु चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे लोगों में चिंता का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है ताकि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और गांव में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो सके। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास के क्षेत्रों में भी संदिग्ध वाहनों की जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

अनुराग ठाकुर का बड़ा दावा: 4 मई को बंगाल में बनेगी भाजपा की सरकार
किंग इज बैक: टी20 में 12वें शतक के साथ बाबर आजम ने आलोचकों को दिया करारा जवाब।
प्रियांश-कोनोली की सुनामी: 13 ओवर में 182 रन की साझेदारी ने लखनऊ को मुकाबले से किया बाहर।
परिसीमन का डर और आधी आबादी का हक: जयराम रमेश ने सरकार को घेरे में लिया
100% शराब दुकान निष्पादन के साथ आबकारी विभाग ने लक्ष्य किया पार, चुनौतियों के बीच हासिल की बड़ी सफलता
हंसी का नया डोज: 1 मिनट 22 सेकंड के टीजर में दिखा आयुष्मान खुराना का जबरदस्त कॉमिक अंदाज।