खाकी भी रंगों में रंगी, पुलिस लाइन में SP-IG जमकर थिरके
रीवा|एमपी के रीवा जिले में शांतिपूर्ण ढंग से होली संपन्न कराने के बाद आज रीवा पुलिस ने पूरे उत्साह के साथ ‘रंगोत्सव पर्व’ मनाया. पुलिस लाइन में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के आला अधिकारियों से लेकर आरक्षक स्तर तक के जवानों ने आपसी भेदभाव भुलाकर रंगों की मस्ती में सराबोर होकर एक-दूसरे को बधाई दी|
पुलिस अधिकारी होली पर जमकर थिरके
इस दौरान पुलिस अधिकारियों का अनूठा अंदाज देखने को मिला. पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक , रक्षित, थाना प्रभारी गुढ़ शैल यादव, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, वोथाना प्रभारी सिविल विजय सिंह ,थाना प्रभारी और जवानों के साथ मिलकर फूलों और गुलाल की होली खेली. अधिकारियों को अपने बीच पाकर जवानों का उत्साह दोगुना हो गया और जमकर थिरके. कदम, ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर पुलिस अधिकारी और थाना प्रभारी गण अपने आप को थिरकने से नहीं रोक पाए. फाग गीतों और होली के गानों पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने जमकर डांस किया|
पुलिस अधीक्षक ने क्या कहा?
पुलिस अधीक्षक ने इस अवसर पर कहा कि पुलिसकर्मी साल भर तनावपूर्ण परिस्थितियों में काम करते हैं. ऐसे आयोजन न केवल मनोरंजन करते हैं, बल्कि टीम भावना और आपसी विश्वास को भी मजबूत करते हैं. होली मिलन समारोह के दौरान पुलिसकर्मियों ने पारंपरिक पकवानों का भी लुत्फ उठाया|

डिजिटल जनगणना में भारी चूक: सरकारी पोर्टल पर अरुणाचल का पासीघाट बना 'चीनी शहर'
डोंबिवली स्टेशन पर हड़कंप: कल्वा शेड से जा रहा लोकल रैक हुआ बेपटरी, बड़ा हादसा टला
दिल्ली में द्विपक्षीय संबंधों की नई सुगबुगाहट; पीएम मोदी और ली जे म्योंग के बीच होगी अहम चर्चा
भोपाल में 'नारी शक्ति' का आक्रोश: महिला आरक्षण पर भाजपा ने विपक्ष को घेरा
प्रेमानंद महाराज के आश्रम में दिखे विराट-अनुष्का, भक्ति में लीन नजर आए
ऊर्जा के क्षेत्र में नई साझेदारी: त्रिकोमाली प्रोजेक्ट और गैस ग्रिड पर भारत-श्रीलंका में बनी सहमति
लू लगने पर तुरंत क्या करें? आसान भाषा में समझें पूरी जानकारी