UPSC में शानदार सफलता: कपड़ा व्यापारी के बेटे को ‘AIR-8’, पक्षाल सेक्रेटरी की रैंक
UPSC CSE 2025 Result: संघ लोक सेवा आयोग यानि यूपीएससी (UPSC) की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में मध्यप्रदेश के स्टूडेंट्स ने भी कमाल दिखाया है। एमपी में धार जिले से होनहार युवा पक्षाल सेक्रेटरी ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 8 हासिल कर क्षेत्र का नाम पूरे देश में रोशन किया है। रिजल्ट आने के बाद से ही उनके घर में खुशी का माहौल है। लोग आ-जा रहे है।परिवार वालों ने मिठाई बांटकर और आतिशबाजी कर खुशियां मनाईं। बता दें कि चुने अभ्यर्थियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और केंद्रीय सेवाओं (ग्रुप ‘A’ और ‘B’) में नियुक्तियों की सिफारिश की गई है।
फाइनेंस में की पढ़ाई
पक्षाल सेक्रेटरी का पिता निलेश जैन कपड़ा व्यवसायी हैं, जबकि माता दीप्ति जैन गृहिणी हैं। घरवालों का कहना है कि प्रक्षाल बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं और उन्होंने कड़ी मेहनत व लगन से यह मुकाम हासिल किया। सफलता मिलने के बाद पक्षाल सेक्रेटरी ने बताया कि उनके पैरेंट्स का आशीर्वाद और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण उनकी प्रेरणा रही है। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई बाग के महेश मेमोरियल स्कूल में हुई।आगे की पढ़ाई के लिए वे इंदौर चले गए और बाद में उन्होंने आईआईटी कानपुर से फाइनेंस में पढ़ाई की। आगे उन्होंने नौकरी न करके देश सेवा का रास्ता चुना और सिविल सेवा की तैयारी शुरू कर दी। साल 2022-23 के आसपास दिल्ली चले गए और वहीं रहकर यूपीएससी की तैयारी की। इस दौरान उन्होंने कई कठिन परिस्थितियों का सामना किया। वे दिनभर लाइब्रेरी में रहकर पढ़ाई करते थे।
तीसरे प्रयास में शानदार सफलता
बताते है कि पहले प्रयास में उन्हें भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) मिलने की संभावना थी, लेकिन उनका लक्ष्य आईएएस बनना था, इसलिए उन्होंने तैयारी जारी रखी। इशके बाद वे दूसरे प्रयास में प्रीलिम्स में ही रह गए, लेकिन तीसरे प्रयास में उन्होंने शानदार सफलता हासिल करते हुए ऑल इंडिया रैंक 8 प्राप्त की। पक्षाल जैन की इस सफलता से बाग सहित पूरे क्षेत्र के युवाओं को प्रेरणा मिली है कि छोटे कस्बों से भी बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं।

राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने