झुलसे हुए हिस्सों पर तुरंत बर्न ड्रेसिंग और दवा लगाई गई।
अलवर। शहर के सदर थाना क्षेत्र के ग्राम नाहरपुर में खेलते समय एक 6 वर्षीय मासूम गर्म दूध से झुलस गया। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई और परिजन बच्चे को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है। बच्चे के शरीर का पिछला हिस्सा बुरी तरह झुलस गया है। मासूम के पिता महेंद्र कुमार ने बताया कि उनका बेटा पार्थ घर पर अपनी बहन और अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान घर में गर्म दूध रखा हुआ था। खेलते-खेलते अचानक पार्थ का संतुलन बिगड़ गया और वह गर्म दूध में गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।
बच्चे के रोने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और तुरंत उसे जिला अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने बच्चे का प्राथमिक उपचार किया। जानकारी के अनुसार पार्थ के शरीर के पीछे वाले हिस्से में जलने से गंभीर चोट आई है। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज किया जा रहा है और फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। परिजनों का कहना है कि समय पर अस्पताल पहुंचने से बच्चे को तुरंत उपचार मिल गया।

NEET विवाद पर बिहार बंद: पटना से सीवान तक प्रदर्शन, कई जगह यातायात प्रभावित
Renewable Energy पर बड़ा दांव, 30 जुलाई से खुलेगा Juniper Green Energy का IPO
भीषण विस्फोट के बाद मचा कोहराम, पटाखा फैक्टरी हादसे के पीछे क्या है वजह?
टंट्या भील चौराहे पर आंदोलन जारी, प्रदर्शनकारियों पर ड्रोन की पैनी निगाह
चाणक्यपुरी थाने में FIR, पीयूष गोयल के डीपफेक वीडियो मामले ने पकड़ा तूल
स्वाइन फ्लू से जूझ रहीं शबाना आजमी, विरोध प्रदर्शन में शामिल न होने की बताई वजह
NEET पेपर लीक के खिलाफ सड़क पर छात्र, कांग्रेस ने दिया खुला समर्थन
रफ्तार बनी काल, सेना अधिकारी के बेटे की कार हादसे में गई जान