IND vs NZ Final Live: समापन समारोह के कारण बदलेगा समय? यहां जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल
बेहद प्रतिभाशाली और लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम पर न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को होने वाले टी20 विश्व कप के फाइनल में इतिहास रचने की उम्मीदों का बोझ होगा। भले ही सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम का पलड़ा भारी माना जा रहा है, लेकिन खिताबी मुकाबले का दबाव अलग स्तर का होता है और कीवियों ने सेमीफाइनल में जिस तरह का प्रदर्शन किया, उसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।
जब अहमदाबाद में टूटे थे दिल
दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियमों में से एक नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में भारत को 19 नवंबर 2023 को बड़ा झटका लगा था जब वह ऑस्ट्रेलिया से वनडे विश्व कप का फाइनल हार गया था। तब भारत ने भावुक नम आंखों वाले रोहित शर्मा को ड्रेसिंग रूम की सीढ़ियों पर चढ़ते हुए देखा था। केवल भारतीय टीम ही नहीं बल्कि स्टेडियम में मौजूद 93000 दर्शक भी सन्न रह गए थे। भारत ने हालांकि 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 विश्व कप जीतकर इसकी काफी हद तक भरपाई कर दी थी। अब खेल के सबसे छोटे प्रारूप की भारतीय टीम सूर्यकुमार की कप्तानी में खिताब का बचाव करने और इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी को तीन बार जीतने वाली पहली टीम बनने की कोशिश करेगी।
मैच से पहले होगा समापन समारोह
अहमदाबाद में फाइनल मुकाबले से ठीक पहले समापन समारोह का आयोजन होगा। आईसीसी ने बताया है कि समापन समारोह में रिकी मार्टिन, सुखबीर और फालगुनी पाठक प्रस्तुति पेश करेंगे और अपने गानों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। आईसीसी के अनुसार, समापन समारोह शाम 5:30 बजे से शुरू होगा। इस मैच को देखने आने वाले दर्शकों के लिए आईसीसी ने बताया कि स्टेडियम के गेट दोपहर 3:30 बजे से खुल जाएंगे। समापन समारोह मैच शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले होगा, इसका मतलब है कि मुकाबला अपने तय समय से ही शुरू होगा।
हम यहां आपको भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप के फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं...
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप का फाइनल मैच कब खेला जाएगा?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप का फाइनल मैच 08 फरवरी यानी रविवार को खेला जाएगा।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप का फाइनल मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप का फाइनल मैच कितने बजे से खेला जाएगा?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप का फाइनल मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 6:30 बजे होगा।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप का फाइनल मैच कहां देख पाएंगे?
टी20 विश्व कप के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है और दर्शक इसके मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकेंगे। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप पर होगी। आप Amarujala.com पर भी मैच के लाइव अपडेट्स पढ़ सकते हैं।

रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा, RPF पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर शख्स ने किया प्रदर्शन
मनोज मुंतशिर का बड़ा खुलासा, बोले- 'आदिपुरुष' मेरी जिंदगी का सबसे गलत फैसला था
ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर चिंता के संकेत, नाबार्ड रिपोर्ट में आय और भविष्य के भरोसे में गिरावट
शेखर सुमन ने छात्रों के समर्थन में उठाई आवाज, भावुक बयान से सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा
₹88 करोड़ की ठगी का आरोपी गिरफ्त में, यूएई से भारत पहुंचा मास्टरमाइंड अविनाश राठौड़
वाराणसी में क्रूरता की इंतहा, चाकू के वार से रॉटविलर की मौत, पिटबुल अस्पताल में भर्ती
हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश, दागी वकीलों के मुकदमे अब कानपुर नहीं, उन्नाव में चलेंगे
राहुल हादसे में मौत के बाद परिजनों का सवाल, अवैध ब्रेकर पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
H-1B वीजा पर नई सियासत, अमेरिकी सीनेट के बिल से भारतीय प्रोफेशनल्स की नजरें टिकीं
दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम का खास कार्यक्रम, इंडिया हाउस में भारतीय उच्चायुक्त से मिले खिलाड़ी