दिल दहला देने वाली घटना: ट्रैक के पास युवक और बच्ची के शव, भाभी पेड़ से लटकी मिली
बदायूं। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के नेहरुपुर के पास एक जंगल में एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतकों में एक महिला, उसका देवर और उसकी बेटी शामिल हैं। इस हृदय विदारक घटना ने पुलिस महकमे को हिलाकर रख दिया है और हत्या व आत्महत्या दोनों कोणों से गहन जांच शुरू कर दी गई है।
घटनास्थल का भयावह मंजर
घटनास्थल का दृश्य अत्यंत भयावह बताया जा रहा है। बच्ची और युवक का शव जमीन पर पड़ा मिला, जबकि महिला का शव पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया। प्रारंभिक जांच के अनुसार, मृतक युवक की पहचान पश्चिमी बंगाल के विमल सरकार के रूप में हुई है। वहीं, महिला और युवक पॉटरी इंडस्ट्री में काम करने वाले श्रमिक बताए जा रहे हैं। यह परिवार खुर्जा देहात क्षेत्र में किराए के कमरे में रहता था। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) भारी पुलिस बल और फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस इस मामले को हत्या और आत्महत्या दोनों दृष्टिकोणों से देख रही है। पुलिस प्रारंभिक जांच में प्रेम-प्रसंग या पारिवारिक कलह के एंगल की देख रही है। महिला के पति द्वारा तहरीर दी गई है और उसी के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ और स्पष्ट हो सकेगा। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत, जिनमें एक मासूम बच्ची भी शामिल है, किसी गहरे सदमे या मजबूरी की ओर इशारा करती है। पॉटरी इंडस्ट्री में काम करने वाले श्रमिकों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति भी जांच का एक महत्वपूर्ण बिंदु हो सकती है।

मथुरा की अनोखी कथा: कैलाश से पहुंचे महादेव, बने शहर के रक्षक
क्यों चाणक्य ने कहा- विवाहित व्यक्ति ही हो शासन के लायक? जानिए तर्क
बच्चों का नाम रखते समय बरतें सावधानी, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें
हौसलों को मिला सहारा, दिव्यांगजनों की बदली जिंदगी
सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
मुंबई में आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप 2026 में छठवां स्थान हासिल किया छात्र रोशन निषाद ने
फूलों की खुशबू से महकी किस्मत ईश्वरचरण पैकरा का