36 उपद्रवियों के खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज
बांसवाड़ा। के कुशलगढ़ उपखंड क्षेत्र के हिंडोलिया चरण गांव में नगर पालिका के कचरा संग्रहण केंद्र के लिए आरक्षित की गई जमीन का सीमांकन करने पहुंची टीम पर पथराव करने के मामले में 36 लोगों के खिलाफ दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं। मामले में कुशलगढ़ थाना पुलिस ने पांच उपद्रवियों को हिरासत में लिया है। इधर, मौके पर शांति बनी हुई है। कुशलगढ़ थाना पुलिस के अनुसार एक प्रकरण थाना अधिकारी प्रवीण सिंह सिसोदिया की ओर से दर्ज कराया गया है, जिसमें निवर्तमान सरपंच कालू सिंह सहित 36 जनों के खिलाफ राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज कराया गया है। एक अन्य प्रकरण नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी प्रभुलाल भाबोर की ओर से दर्ज कराया गया है। पुलिस के अनुसार मामले में पांच उपद्रवियों को हिरासत में लिया है।
कब्जा कर खेती कर रहे
नगर पालिका और प्रशासन की टीम जिस भूमि का सीमांकन करने गई थी, वहां कुछ ग्रामीण कब्जा करके खेती भी करते हैं। फसल काटने के बाद वह जगह खाली हो गई थी। मंगलवार को जब उपखंड अधिकारी राकेश न्योल, तहसीलदार, पुलिस और नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची तो करीब 200 से अधिक लोग एकत्र हो गए और उन्होंने पथराव कर दिया। इससे उपखंड अधिकारी और तहसीलदार की सरकारी गाड़ी के शीशे फूट गए। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार कुशलगढ़ थाने के उप निरीक्षक देवीलाल, एएसआई अमृतलाल, हेड कांस्टेबल मोहनलाल, कान्तिलाल, हेमन्त, कांस्टेबल मनु कुमारी, जोशना और चन्द्रपाल सिंह को चोटें आई।
सरपंच से की थी बात
उपखंड अधिकारी के अनुसार, भूमि के सीमांकन के लिए हिंडोलिया चरण गांव के सरपंच के साथ बातचीत की गई थी, किन्तु सरपंच ग्रामीणों से समझाइश नहीं कर पाए। जब टीम सीमांकन के लिए पहुंची तो लोगों ने सीधे विरोध और पत्थर करना शुरू कर दिया। जिससे हालात बिगड़े। घटनाक्रम को लेकर पुलिस थाने में प्रकरण दर्ज हुए हैं। घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को भी दे दी गई है।

शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव! प्रल्हाद जोशी ने संभाला कार्यभार
'न कर्फ्यू-न दंगा, सब चंगा', योगी के बयान से मैनपुरी की सियासत गरमाई
कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा खुलासा! बोले- आंदोलन के पहले दिन इस्तीफा देना चाहते थे धर्मेंद्र प्रधान
अनियंत्रित कार बनी मौत का जाल, तालाब में डूबने से एक ही परिवार के 5 लोगों की जान गई
मुख्यमंत्री आज निवाड़ी में देंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात