पुलिस और एनडीआरएफ ने शव निकालने में की कड़ी मशक्कत
वाराणसी जिले| के कोतवाली थाना क्षेत्र के पंचगंगा घाट पर बुधवार सुबह स्नान के दौरान एक शख्स की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार के रोहतास निवासी श्याम कुमार (45) के रूप में हुई।
पुलिस के मुताबिक, श्याम कुमार अपने दोस्तों के साथ सुबह पंचगंगा घाट पर स्नान करने पहुंचा था। इस दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर कोतवाली पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से सर्च अभियान शुरू किया। काफी प्रयास के बाद एनडीआरएफ के गोताखोरों की मदद से शव पानी से बाहर निकाला गया।
इंस्पेक्टर कोतवाली दया शंकर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण