वन विभाग का इस साल 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य
लखनऊ|उत्तर प्रदेश इस वर्ष के अंत तक 277 करोड़ से अधिक पौधरोपण कर हरित प्रदेश बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नौ वर्ष में 242.13 करोड़ से अधिक पौधे रोपे गए हैं। यह संख्या 2008 से 2016 के 65.27 करोड़ पौधरोपण से काफी अधिक है। वन विभाग ने 2026 के वर्षाकाल में 35 करोड़ से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है।इन प्रयासों से प्रदेश का वनाच्छादन 559.19 वर्ग किलोमीटर बढ़ा है। 2025 में एक दिन में 37.21 करोड़ पौधे लगाए गए थे। वाराणसी में एक मार्च को एक घंटे में 2,51,446 पौधे लगाकर चीन का आठ साल पुराना विश्व रिकॉर्ड तोड़ा गया।योगी सरकार ने 2030 तक प्रदेश के हरित आवरण को 15 फीसदी तक लाने का निर्देश दिया है। इस लक्ष्य के लिए पौधरोपण को जनांदोलन बनाना आवश्यक है। वन विभाग ने गांवों में ग्रीन चौपालों का गठन किया है। अब तक 18000 से अधिक गांवों में चौपालों का आयोजन हुआ है। इन चौपालों से पर्यावरण संरक्षण में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

सीता नवमी पर बन रहा खास संयोग, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व
हरि कृपा से चमकेगी किस्मत—मोहिनी एकादशी पर बन रहा है दुर्लभ ज्योतिषीय संयोग
कॉर्नर या किनारे वाले घर में रहते हैं? जानिए वास्तु के मुताबिक क्या असर पड़ता है
‘सरगुजा छेरी बैंक’ मॉडल से ग्रामीण महिलाओं को मिल रही आर्थिक आज़ादी की नई राह
एक्सटेंशन रिफॉर्म (आत्मा) योजना से गोविंद जायसवाल की बढ़ी आमदनी
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज: दो एफआरव्ही वाहनों की त्वरित मदद से 12 घायलों को पहुँचाया अस्पताल
सामुदायिक पुलिसिंग से बाल विवाह रोकने में मिलीं मध्यप्रदेश पुलिस को सफलताएं
अनुसूचित जाति बालक प्री-मेट्रिक छात्रावास में शिक्षा, अनुशासन और कैरियर मार्गदर्शन से संवरता भविष्य