2.34 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया
रायपुर|देश में फर्जी डिग्री और नौकरी दिलाने के नाम पर चल रहे बड़े ठगी नेटवर्क का खुलासा हुआ है। रायपुर पुलिस की जांच में सामने आया कि गिरोह लोगों को मेडिकल डिग्री और सरकारी नौकरी का झांसा देकर करोड़ों रुपये वसूल रहा था। इस मामले में पुलिस ने मुख्य कड़ी के रूप में साक्षी सिंह (28) को नई दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी मूल रूप से लखनऊ की रहने वाली है और लंबे समय से गिरोह के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करने का काम कर रही थी।पूरे मामले की शुरुआत तब हुई जब पीड़ित ने 17 फरवरी 2026 को शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि कुछ लोगों ने पोस्ट ऑफिस में नौकरी और मेडिकल डिग्री दिलाने का लालच देकर उससे और उसके परिजनों से कुल 2.34 करोड़ रुपये ऐंठ लिए। पैसे लेने के बाद न नौकरी मिली और न ही कोई वैध प्रमाणपत्र दिया गया।
यूनिवर्सिटी के नाम पर तैयार होती थीं नकली डिग्रियां
जांच के दौरान पुलिस ने पहले गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ा, जिनसे पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ। इसके आधार पर साक्षी सिंह तक पहुंच बनाई गई। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह डीवाई पाटिल विद्यापीठ के नाम पर फर्जी एमबीबीएस और बीएएमएस डिग्रियां तैयार करती थी।इन नकली डिग्रियों का उपयोग गिरोह भोले-भाले लोगों को विश्वास में लेने और उनसे बड़ी रकम वसूलने के लिए करता था। दस्तावेज इतने पेशेवर तरीके से बनाए जाते थे कि पहली नजर में असली लगते थे। पुलिस ने आरोपी के पास से तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं। इनमें मौजूद डेटा से इस अंतरराज्यीय गिरोह के बड़े नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है। जांच एजेंसियां अब लेन-देन, संपर्क और अन्य सहयोगियों की जानकारी खंगाल रही हैं।

‘सरगुजा छेरी बैंक’ मॉडल से ग्रामीण महिलाओं को मिल रही आर्थिक आज़ादी की नई राह
एक्सटेंशन रिफॉर्म (आत्मा) योजना से गोविंद जायसवाल की बढ़ी आमदनी
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज: दो एफआरव्ही वाहनों की त्वरित मदद से 12 घायलों को पहुँचाया अस्पताल
सामुदायिक पुलिसिंग से बाल विवाह रोकने में मिलीं मध्यप्रदेश पुलिस को सफलताएं
अनुसूचित जाति बालक प्री-मेट्रिक छात्रावास में शिक्षा, अनुशासन और कैरियर मार्गदर्शन से संवरता भविष्य
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रदेश की जनता के नाम संदेश
महिला तेंदूपत्ता संग्राहकों के सशक्तिकरण के लिये प्रदेश में संवेदनशील और दूरदर्शी नीतियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दसवीं बोर्ड टॉपर कु. प्रतिभा सोलंकी को प्रोत्साहनस्वरूप मिलेंगे एक लाख रुपये : मुख्यमंत्री डॉ. यादव