भीषण सड़क हादसा: ग्वालियर में ऑटो और स्कॉर्पियो की भिड़ंत, 5 की जान गई
ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में गुरुवार-शुक्रवार दरमियानी रात एक बड़ी दुर्घटना हुई है. जहां ऑटो रिक्शॉ में एक स्कॉर्पियों गाड़ी ने टक्कर मार दी. हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि कुछ लोग गंभीर रूप से घायल भी बताए जा रहे हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है. वहीं मृतक का पोस्टमार्टम किया जा रहा है.
असल में घटना ग्वालियर शहर के थाटीपुर थाना क्षेत्र के परशुराम चौराहे की है. जहां रात करीब ढाई से तीन बजे के आसपास एक तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो में पीछे से टक्कर मारी. जिससे ऑटो सीधे सड़क किनारे लगे एक पेड़ में जा घुसा. मौके पर ही ऑटो में सवार लोगों में 5 की मौत हो गई. जबकि दो बच्चों समेत 4 लोग गंभीर घायल हो गए. हादसा कितना भीषण था यह ऑटो की हालत देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है. बताया जा रहा है कि हादसे के शिकार हुए लोग शीतला माता मंदिर से दर्शन कर कर लौट रहे थे.
डॉक्टरों ने 5 को मृत घोषित किया
घटना के तुरंत बाद कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचित किया. जिसके बाद मौके पर पहुची टीम ने तुरंत ऑटो में सवार लोगों को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया. मरने वालो में एक पति पत्नी और उनकी सास के साथ उसी परिवार के दो बुजुर्ग भी शामिल हैं. वहीं घायलों में दो बच्चे और एक युवती और ऑटो ड्राइवर है, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.
एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, पांचवी रिश्तेदार
बताया जा रहा है कि, मरने वालों के नाम शुभम शाक्य, उसकी पत्नी शगुन शाक्य और शगुन की माँ प्रीति कश्यप, शुभम के ताऊ इंद्रजीत शाक्य और उनकी पत्नी लीला शाक्य हैं. वहीं घायलों में मृतक शुभम के बेटे पांच साल का प्रियांश और 6 साल का आरव घायल है. इनके अलावा घायलों में एक युवती जिसका नाम प्रीति बताया गया और ऑटो ड्राइवर भी है. मृतकों के शव जयारोग्य अस्पताल के पीएम हाउस में रखवाए गए हैं. घायलों का इलाज ट्रामा सेंटर में जारी है.
बस स्टैंड पर ई रिक्शा को भी मारी टक्कर
घटना स्थल पर मौजूद रहे एक चश्मदीद भूरा ने बताया, ''रात में स्कॉर्पियो काफ़ी तेज रफ़्तार में थी, पहले उसने बस स्टैंड पर ई रिक्शा को टक्कर मारी थी. जिसके बाद पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश तो वह गाड़ी भगा ले गया था. पुलिस की गाड़ी भी उसका पीछा कर रही थी. इसी दौरान उसने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी.''
ऑटो चालक की हालत नाजुक, स्कॉर्पियो ड्राइवर गिरफ्तार
मामले में ग्वालियर पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव ने बताया कि, ''हादसे में घायल ऑटो ड्राइवर की हालत अभी नाजुक है, उसके सिर में गंभीर चोट है. हालांकि बच्चे खतरे से बाहर हैं. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो चालक को गिरफ्तार कर गाड़ी जब्त कर ली है. आरोपी चालक के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है.''

सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बयानबाजी के बाद बढ़ी परेशानी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ दर्ज हुआ नया मामला