पांच दिन से बेटी गायब, थाने में नहीं हुई सुनवाई—मां ने SP से लगाई गुहार
नागौर। जिले के मेड़ता शहर में एक दुखद घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। 30 वर्षीय विधवा संगीता सोनी, जो तनिष्का ब्यूटी पार्लर में काम करती थी, 23 मार्च 2026 को दोपहर करीब 12 बजे घर से ब्यूटी पार्लर जाने के लिए निकली। शाम 5 बजे तक वापस न लौटने पर परिजनों ने पार्लर पहुंचकर पूछताछ की। वहां बताया गया कि संगीता दोपहर 12.30 बजे ही घर चली गई थी। इसके बाद परिवार ने आसपास और रिश्तेदारों में खोजबीन की, लेकिन संगीता का कोई अता-पता नहीं चला।
पीड़ित परिवार का आरोप थाने में नहीं हो रही सुनवाई
24 मार्च को संगीता के भाई सदीप पुत्र गोविंदराम (उम्र 26 वर्ष), निवासी दामावतो का मोहल्ला, मेड़ता सिटी ने मेड़ता सिटी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया गया कि संगीता पहले शादीशुदा थी, पति की मौत के बाद एक बेटे के साथ अपनी मां के पास रह रही थी और ब्यूटी पार्लर में नौकरी कर परिवार का सहारा बन रही थी। पुलिस ने एमपीआर दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन पीड़ित परिवार का आरोप है कि थाने में उनकी सुनवाई नहीं हो रही थी।
'आप ही मेरे भगवान हो, मेरी बेटी को ढूंढकर मुझे मिलवा दो'
5 दिन बीत जाने के बाद भी बेटी न मिलने से परेशान बुजुर्ग मां ने न्याय की गुहार लगाई। जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा पादुकंला थाने का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। वहां रोती-बिलखती बुजुर्ग महिला ने एसपी साहब के पैर पकड़ लिए और कहा, '5 दिन हो गए थाने में चक्कर काटते हुए, कहीं न्याय नहीं मिल रहा। अब आप ही मेरे भगवान हो, मेरी बेटी को ढूंढकर मुझे मिलवा दो।'
SP ने दिया विशेष टीम बनाने का आदेश
पीड़िता की इस दर्द भरी अपील को जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा ने बेहद गंभीरता से लिया। उन्होंने तुरंत मेड़ता वार्ता अधिकारी रामकरण मलिंदा को निर्देश दिए कि विशेष टीम गठित कर संगीता की तलाश की जाए और पीड़ित परिवार को जल्द न्याय दिलाया जाए। एसपी ने सख्त हिदायत दी कि गुमशुदगी के मामले में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
परिवार की एकमात्र सहारा थी गुमशुदा
परिवार का कहना है कि संगीता अपनी मां और बेटे का एकमात्र सहारा थी। उसकी गुमशुदगी से पूरा घर सूना पड़ गया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साधनों से जांच तेज कर रही है।

बयानबाजी के बाद बढ़ी परेशानी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ दर्ज हुआ नया मामला
बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, असम में बाढ़ से 50 की मौत, हजारों घरों में ब्लैकआउट
गुरुग्राम में RWA पदाधिकारियों पर शिकंजा, कार्यालय में बवाल के बाद FIR
इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, विवाहित बेटियों को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन