IPS K.K. Bishnoi और Anshika Verma की शादी 29 को Jodhpur में
बाड़मेर। राजस्थान मूल के उत्तर प्रदेश के संभल में तैनात आईपीएस अधिकारी केके बिश्नोई 29 मार्च को जोधपुर में बरेली एसपी आईपीएस अंशिका वर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। बिश्नोई के बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना स्थित पैतृक निवास पर शादी की रस्में शुरू हो गई हैं, जिससे घर-परिवार और शुभचिंतकों में उत्साह का माहौल है।
गुरुवार को हुई हल्दी
गुरुवार रात हल्दी-संगीत कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें दूल्हे केके बिश्नोई को परिवार के लोगों ने विधिवत हल्दी लगाई। इस कार्यक्रम में बिश्नोई परिवार के साथ बड़ी संख्या में रिश्तेदार शामिल हुए।29 मार्च को आईपीएस अधिकारी केके बिश्नोई की बारात धोरीमन्ना से जोधपुर जाएगी, जहां वे आईपीएस अंशिका वर्मा के साथ फेरे लेंगे। वहीं, 30 मार्च को शादी का रिसेप्शन रखा गया है, जिसमें कई मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। फिलहाल उनके घर में शादी की रस्में जारी हैं।
सोशल मीडिया पर चर्चा में आईपीएस जोड़ी की शादी
उत्तर प्रदेश की चर्चित इस आईपीएस जोड़ी की शादी पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर चर्चा में है। 26 मार्च को संभल में केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की सगाई हुई थी, जिसमें दोनों ने जमकर डांस किया। केके बिश्नोई ने नाचते हुए अपनी मंगेतर को गोद में भी उठाया। इस शादी को लेकर परिचितों में खुशी का माहौल है, और सभी सोशल मीडिया पर बधाइयां दे रहे हैं।
2018 बैच के अफसर हैं बिश्नोई
कृष्ण कुमार बिश्नोई वर्ष 2018 बैच के यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में यूपीएससी परीक्षा में 174वीं रैंक हासिल की थी। वहीं, अंशिका वर्मा वर्ष 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं और उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 136वीं रैंक प्राप्त की थी।
गोरखपुर में हुई थी मुलाकात
दोनों की पहली मुलाकात वर्ष 2023 में गोरखपुर पोस्टिंग के दौरान हुई थी। उस समय केके बिश्नोई गोरखपुर में एसपी सिटी थे, जबकि अंशिका वर्मा अंडर ट्रेनिंग आईपीएस अधिकारी थीं। यहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई, जो अब शादी तक पहुंच गई है।

बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, असम में बाढ़ से 50 की मौत, हजारों घरों में ब्लैकआउट
गुरुग्राम में RWA पदाधिकारियों पर शिकंजा, कार्यालय में बवाल के बाद FIR
इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, विवाहित बेटियों को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित