सत्र 2026-27 से लागू होगा नया CBSE सिलेबस, छात्रों को करना होगा ध्यान
भोपाल|कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पाठ्यक्रम जारी कर दिया है। जिसे दो भागों में विभाजित किया गया है। पार्ट 1 में कक्षा 9वीं और 10वीं को शामिल किया गया है। पार्ट 2 में कक्षा 11वीं और 12वीं शामिल है। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
लैंग्वेज, ऑप्शनल सब्जेक्ट, अन्य एकेडमी इलेक्टिव और इंटरनल असेसमेंट के लिए विषयों का पाठ्यक्रम जारी किया गया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक सीबीएसई इस साल कक्षा 9वीं में नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क फॉर स्कूल एजुकेशन (एनसीएफ 2023) में बताई गई स्टडी स्कीम को लागू कर रहा है। जिसमें काबिलियत पर आधारित शिक्षा, एक्सपीरियंशियल लर्निंग, फ्लैक्सिबिलिटी और लर्निंग के विकास पर फोकस किया गया है।
शुरुआती पन्नों में बताई गई पढ़ाई स्कीम और बदलावों को समझाने के लिए सीबीएसई खास वेबीनार का भी आयोजन भी कर रहा है। जिसकी शुरुआत दोपहर 3 बजे से हो रही है।
स्कूलों को निर्देश जारी
सभी स्कूलों को शुरू के पेजों के साथ पूरा करिकुलम डाउनलोड करने और तुरंत रिफरेंस के लिए शिक्षकों और छात्रों के साथ शेयर करने की सलाह दी गई है। इसके अलावा बदलावों को लागू करने के लिए जरूरी व्यवस्था करने को का निर्देश भी दिया गया है। स्कूल से शिक्षकों को इन बदलावों के लिए जागरूक करने का अनुरोध भी किया गया है। पैरेंट्स टीचर्स मीटिंग के जरिए विद्यालय अभिभावकों और छात्रों के साथ इसकी चर्चा भी कर सकते हैं। नया सिलेबस सेशन 2026-27 की शुरुआत के साथ ही लागू हो चुका है।
कक्षा 3 से 8वीं के छात्रों के लिए भी अपडेट
कक्षा 3 से लेकर आठवीं के छात्रों के लिए भी बड़ी अपडेट सामने आई है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और स्कूली शिक्षा के लिए राष्ट्रीय पाठ्यक्रम के अनुरूप सीबीएसई शैक्षिक क्षेत्र 2026 -27 के कक्षा 3 से आठवीं के लिए कंप्यूटेशन थिंकिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पाठ्यक्रम शुरू करने जा रहा है। जिसके लिए करिकुलम पर फ्रेमवर्क भी लॉन्च किया गया है। सभी स्कूलों को इसे लागू करने के लिए जरूरी कदम उठाने का निर्देश भी दिया गया है।
ऐसे डाउनलोड करें सिलेबस
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब अकादेमिक पोर्टल के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- टॉप में दिए गए “Curriculum” के सेक्शन में जाकर “करिकुलम 2026-27” के लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। इन्ट्रोडक्शन पढ़ने के बाद सब्जेक्ट वाइज सिलेबस को चेक करें।
- भविष्य के संदर्भ में स्टूडेंट्स इसे डाउनलोड और सेव करके रख सकते हैं।

शराब पीकर ड्राइविंग की स्वीकारोक्ति, पूर्व बल्लेबाज डेविड वॉर्नर पर कोर्ट का फैसला बाकी
दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 16 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद
महंगाई और आर्थिक संकट के बीच पाकिस्तान में गरीबी का बढ़ता ग्राफ
हादसों पर हाईकोर्ट की तीखी टिप्पणी, आवारा मवेशियों पर सरकार से पूछा- कब होगी कार्रवाई?
अखिलेश यादव और स्पीकर के बीच तीखी नोकझोंक, दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित
सैकड़ों साल पुरानी कब्र ने खोले इतिहास के नए राज, वैज्ञानिक भी हुए हैरान
हेयरफॉल से राहत पाने के लिए लोग अपना रहे हैं यह तरीका, जानें कितना कारगर है
Q1 नतीजों से Nestle India को मिला बूस्ट, ₹959 करोड़ के मुनाफे के बाद चढ़ा शेयर
जंतर-मंतर विवाद पर वाराणसी में बढ़ा तनाव, सड़कों पर उतरे युवा; कैंपस में सुरक्षा कड़ी