मिलावटखोरों पर कड़ा एक्शन: किरोड़ी लाल बोले- नहीं बख्शेंगे, सख्त सजा तय
दौसा। राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि पूरे राजस्थान का अगर आंकड़ा निकालकर देखा जाए, तो किसी भी नेता ने उतनी लड़ाई नहीं लड़ी, जितनी उन्होंने लड़ी है। उन्होंने बताया कि अपने राजनीतिक जीवन में वे 650 आंदोलन कर चुके हैं, 28 बार गिरफ्तार हुए और 17 बार जेल जा चुके हैं। उनके खिलाफ 137 मुकदमे दर्ज हुए हैं। उन्होंने कहा कि आप भी सोचते होंगे कि सारी लड़ाई मैंने लड़ी और मुझे ही कृषि मंत्री बना दिया। दरअसल, डॉ किरोड़ीलाल मीणा दौसा जिले के महवा के समलेटी गांव में जिला अस्पताल के भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कही थी।
क्या बोले किरोड़ीलाल मीणा
कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि काम करने वाले व्यक्ति की ही जरूरत होती है और उन्होंने अपने काम से यह साबित किया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति नकली खाद, बीज या दवा बेचेगा, उसे जेल की सजा भुगतनी पड़ेगी। उन्होंने खुद व्यापारियों के यहां जाकर नकली खाद, बीज और दवाइयां पकड़ीं और कई जगह छापेमारी भी की। उनके काम और मीडिया के सहयोग से केंद्र सरकार ने ऐसे मामलों में सख्त प्रावधान तय किए हैं, जिनके तहत दोषियों को 10 साल तक की सजा और 20 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
‘एक पैसे का भ्रष्टाचार मिल जाए तो चेहरा नहीं दिखाऊंगा’
अपने संबोधन में किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि वे राजनीति करने नहीं आए हैं, बल्कि जनता की सेवा करने आए है। न्होंने चिंता जताई कि आज के समय में पैसे के बल पर वोट खरीदे जा रहे हैं और राजनीति एक धंधा बनती जा रही है।
राजनीति में कई लोग सिर्फ अपना घर भरना चाहते हैं
मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि "राजनीति में कई लोग सिर्फ अपना घर भरना चाहते हैं। मेरा घर भरे, भाई का घर भरे, साले का घर भरे और जनता परेशान होती रहे, लेकिन मेरे बारे में अगर एक पैसे का भी भ्रष्टाचार साबित हो जाए, तो मैं जनता के बीच कभी चेहरा नहीं दिखाऊंगा। यह वादा मैं आप सभी के बीच करता हूं।"

BSP सुप्रीमो मायावती ने पेपर लीक विवाद पर जताई चिंता, बोलीं- राजनीति से नहीं निकलेगा हल
'हम अलग नहीं रह सकते थे'... तीन बहनों ने बताया क्यों किया एक ही युवक से विवाह
अपराधियों की खैर नहीं! दो दिन में हजारों बदमाशों पर नजर, 221 तस्करों की गिरफ्तारी
'संसद चलो' मार्च पर बढ़ा विवाद, NIA जांच की याचिका पर हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
CJP आंदोलन के बीच बढ़ा विवाद, मेट्रो स्टेशन बंद होने पर CJI ने मांगा समाधान
राजनीतिक प्रदर्शन ने लिया हिंसक रूप, BJP-कांग्रेस भिड़ंत में 16 पुलिसकर्मी जख्मी
होर्मुज के बाद बाब-अल-मंदेब पर नजर, बंद हुआ रास्ता तो बढ़ सकती है वैश्विक मुश्किलें
बरगी के सालीवाड़ा में बवाल, दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प; एक की मौत
'जन नायकन' के लीक ने बढ़ाई टेंशन, फिल्म इंडस्ट्री में छिड़ी नुकसान बनाम 'जीरो इम्पैक्ट' की जंग
OBC रिपोर्ट आए या नहीं, आरक्षण लॉटरी नहीं रुकेगी; राजस्थान HC का सरकार को आदेश