ट्रॉफी और मेडल पर चोरों की नजर, कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग का बंगला बना निशाना
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला सामने आया है। इसने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एमपी सरकार में कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग के बंगले में चोरी की वारदात ने सबको हैरान कर दिया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली हैं और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
ट्रॉफियां और मोमेंटो चुरा ले गए चोर
जानकारी के अनुसार चोरों ने कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग के बंगले के स्टोर रूम पर धावा बोला। चोरों ने यहां से मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफियां चुरा लीं और फरार हो गए। ये सभी सामान कैबिनेट मंत्री के लिए खास महत्व रखते थे। इस घटना के वजह से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं, इसके साथ ही लोगों की चिंता बढ़ा दी है। सबसे बड़ी बात ये हैं कि बंगले पर सिक्योरिटी गार्डों की तैनाती के बाद भी आखिर कैसे चोरों ने चोरी को अंजाम दिया और फरार हो गए। किसी को कानों कान भनक तक नहीं लगी, दरअसल जिस कमरे में चोरी हुई वहां कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था। इस वजह से भी चोरों की पहचान में देरी हो रही है।
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
टीटी नगर पुलिस थाने ने शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। आरोपियों की तलाश की जा रही है. इसके साथ ही पुलिस हर एंगल से तलाश में जुट गई है। पुलिस ने जांच के लिए टीम का गठन का कर दिया है, पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

AI के दौर में ब्रश से बगावत, जंतर-मंतर पर छात्रों की रचनात्मक मुहिम चर्चा में
फास्ट-ट्रैक कोर्ट से मिलेगा जल्द न्याय, अमित शाह ने PM मोदी के फैसले को बताया अहम
जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले से पहले अय्यर का बड़ा बयान, बेखौफ क्रिकेट खेलने की सलाह
भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे का बड़ा फैसला, टीम में हुआ फेरबदल
ग्वालियर में खुलेगा उद्योगों का नया रास्ता, टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन से बढ़ेंगे रोजगार
62% तक रिटर्न की उम्मीद, मोतीलाल ओसवाल ने इन 5 शेयरों को बताया खरीदारी लायक
नितिन नवीन बोले- NEET मामले में सरकार पूरी तरह जवाबदेह, हर सवाल का देंगे उत्तर
शताब्दीपुरम में प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध, प्रदर्शन के बीच तैनात किया गया भारी पुलिस बल
CJP प्रोटेस्ट विवाद: छात्रों को डराने वाले पुलिसकर्मी पर एक्शन, सस्पेंशन का आदेश
डॉक्टरों ने दिखाया हुनर, सिर में फंसी कैंची निकालकर बच्चे को दिया जीवनदान