रहस्यमयी बीमारी का कहर! पांच दिनों में पांच बच्चों की मौत
सलूंबर। जिले के लसाड़िया ब्लॉक में पांच दिनों के भीतर पांच नाबालिग बच्चों की मौत ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है। सभी मृत बच्चों की उम्र महज दो से चार साल के बीच थी। बच्चों में तेज बुखार, उल्टी-दस्त और ऐंठन जैसे लक्षण अचानक उभरे और इलाज के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। इन मौतों ने न सिर्फ परिवारों को तोड़ दिया, बल्कि पूरे क्षेत्र में भय और बेचैनी का माहौल पैदा कर दिया है।
बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ी
ये सभी घटनाएं लसाड़िया ब्लॉक के घाटा और लालपुरा गांवों में सामने आई हैं। परिजनों का कहना है कि बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ी और पहले स्थानीय स्तर पर उपचार कराया गया। हालत बिगड़ने पर उन्हें धरियावद अस्पताल ले जाया गया, जहां से जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़, सलूंबर जिला अस्पताल और अंत में एमबी अस्पताल उदयपुर रेफर किया गया। इनमें से दो बच्चों की रास्ते में ही मौत हो गई, जबकि तीन ने अस्पताल में दम तोड़ा। मृतक बच्चों में दीपक मीणा, सीमा, लक्ष्मण मीणा, काजल मीणा और राहुल मीणा शामिल हैं।
जल्द सर्वे रिपोर्ट सौंपने के निर्देश
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर मोहम्मद जुनैद पीपी और एसडीएम दिनेश आचार्य खुद गांव पहुंचे और हालात का जायजा लिया। कलेक्टर ने चिकित्सा टीम को पूरे क्षेत्र का व्यापक सर्वे कर जल्द रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए। बीसीएमओ डॉ. सिंटू कुमावत के नेतृत्व में एक विशेष मेडिकल टीम गांव में डेरा डाले हुए है। टीम घर-घर जाकर बच्चों की जांच कर रही है और रक्त के नमूने ले रही है। ग्रामीणों को साफ-सफाई रखने और पानी उबालकर पीने की सलाह दी जा रही है। हालांकि, अभी तक मौतों की सटीक वजह सामने नहीं आई है। चिकित्सा विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि यह किसी वायरल संक्रमण का असर है या मौसमी बीमारी का प्रकोप। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और किसी भी लक्षण पर तुरंत अस्पताल जाने की अपील की है।

बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, असम में बाढ़ से 50 की मौत, हजारों घरों में ब्लैकआउट
गुरुग्राम में RWA पदाधिकारियों पर शिकंजा, कार्यालय में बवाल के बाद FIR
इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, विवाहित बेटियों को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित