मानवाधिकार आयोग ने खरगोन एसपी को नोटिस भेजकर जांच के निर्देश दिए
उज्जैन। मोनालिसा और फरमान की शादी पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. दरअसल मोनालिसा की शादी को लेकर अब मानवाधिकार आयोग उम्र जांच के लिए पुलिस अधीक्षक को भेजा नोटिस भेजा है. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने नोटिस जारी करते हुए खरगोन पुलिस अधीक्षक को मोनलिसा की उम्र की जांच के आदेश दे दिए है।
मनवाधिकार आयोग ने दिए निर्देश
मोनालिसा-फरमान की शादी में मोनालिसा के नाबालिग होने की शिकायत के बाद राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने ये नोटिस जारी किया है. आयोग ने मध्यप्रदेश और केरल के मुख्य सचिव और डीजीपी को समन्वय करने के निर्देश भी दे दिए गए हैं।
सनोज मिश्रा और माता-पिता ने लगाया था आरोप
बता दें कि मोनालिसा-फरमान की शादी के बाद पिता जयसिह भोंसले और माता लता भोंसले सहित फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा के नाबालिग होने का आरोप लगाया था. इतना ही नहीं मोनालिसा-फरमान की शादी को लव जेहाद भी बताया था।
सब कुछ बर्बाद हो गया- सनोज मिश्रा
बता दें कि फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा मोनालिसा के साथ मिलकर एक फिल्म बना रहे थे. इस फिल्म का नाम था ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ कर्ज लेकर बन रही इस फिल्म की लगभग 80 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो गई थी, बाकी बची हुई फिल्म में अबी मोनालिसा का बहुत रोल बाकी था. सनोज मिश्रा ने कहा है कि यह फिल्म के टीज़र डबिंग ट्रेलर के बाद यह सोनी पिक्चर के द्वारा 2000 स्क्रीन पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन सब कुछ बर्बाद हो गया।

राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने