अपराध पर सियासत तेज, कांग्रेस ने सरकार को घेरा
जयपुर। सोशल मीडिया पर जयपुर एक बार फिर शर्मसार होता दिख रहा है, जिस राजधानी में सरकार और प्रशासन का पूरा अमला बैठता है। वहां आज सरेआम अपराध से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। राजस्थान कांग्रेस ने इन वीडियो को सोशल मीडियो में पोस्ट किया है और शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। इसमें एक वीडियो जयपुर का बुधवार देर रात का बताया जा रहा है। इसमें 4 से 5 युवक बेरहमी से एक युवक को सरिए और डंडों से पीटते दिखाई दे रहे हैं। दूसरी घटना में एक युवती से छेड़छाड़ की गई है। जयपुर में महिलाओं से छेड़छाड़ का यह बीते एक सप्ताह में तीसरा वाकया है, जो सोशल मीडिया में सुर्खियां बन चुका है। तीसरी घटना रोड रेज की है, जिसमें एक घर के बाहर बैठी बुजुर्ग महिला को वैन कुचलती हुई निकल गई। महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
आइए जानते हैं पहला मामला
सड़क के किनारे एक युवक से मारपीट की गई, जो कि महेश नगर थाना क्षेत्र स्थित स्वेज फार्म सर्किल के पास हुई। यहां पर आपसी लेन-देन को लेकर विवाद में पांच युवकों ने अपने ही परिचित पर हमला कर दिया। हमले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के दौरान इलाके में दहशत फैल गई और मौके पर मौजूद लोग मूकदर्शक बने रहे। पुलिस के अनुसार सूचना मिलते ही चेतक टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच की जा रही है। यह विवाद पुरानी लेन-देन और रंजिश से जुड़ा हुआ है। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों की पहचान के बाद उनकी तलाश की जाएगी।
दूसरा मामला
वहीं, दूसरी घटना की लोकेशन की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन प्रदेश कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर यह वीडियो पोस्ट करते हुए सरकार पर तीखा हमला बोला है। अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कांग्रेस ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- “ये शर्मनाक तस्वीरें राजस्थान की हैं, जहां सड़कों पर बहन-बेटियों के साथ खुलेआम छेड़छाड़ हो रही है और बदमाश आम लोगों की पिटाई कर रहे हैं। बीजेपी की #पर्ची_सरकार में कानून का डर पूरी तरह खत्म हो चुका है। इस कुशासन में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।”
तीसरा मामला
एक अन्य घटना करतारपुरा स्थित चौधरी कॉलोनी की है। यहां रहने वाली 63 वर्षीय कलावती गुर्जर घर के बाहर बैठी थीं। परिजनों के अनुसार, वह लंबे समय से सांस की बीमारी से पीड़ित थीं और तबीयत खराब होने के कारण बाहर आकर बैठी थीं। इसी दौरान अचानक एक तेज रफ्तार वैन अनियंत्रित होकर उनकी ओर बढ़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पास में खड़े एक पुरुष ने समय रहते खुद को बचा लिया, लेकिन कलावती संभल नहीं पाईं। वैन ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी और करीब 15 फीट तक घसीटते हुए निकल गई। पूरी घटना का वीडियो घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हादसे के बाद चालक मौके पर वैन छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल महिला को तुरंत एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतका के पति का एक माह पहले ही निधन हुआ था और वह अपने तीन बच्चों के साथ रहती थीं।

₹88 करोड़ की ठगी का आरोपी गिरफ्त में, यूएई से भारत पहुंचा मास्टरमाइंड अविनाश राठौड़
वाराणसी में क्रूरता की इंतहा, चाकू के वार से रॉटविलर की मौत, पिटबुल अस्पताल में भर्ती
हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश, दागी वकीलों के मुकदमे अब कानपुर नहीं, उन्नाव में चलेंगे
राहुल हादसे में मौत के बाद परिजनों का सवाल, अवैध ब्रेकर पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
H-1B वीजा पर नई सियासत, अमेरिकी सीनेट के बिल से भारतीय प्रोफेशनल्स की नजरें टिकीं
दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम का खास कार्यक्रम, इंडिया हाउस में भारतीय उच्चायुक्त से मिले खिलाड़ी
भोपालवासियों के लिए बड़ी सौगात, मेट्रो सेवा में बढ़ोतरी; 15 मिनट के अंतराल पर दौड़ेंगी ट्रेनें
नितेश तिवारी की 'रामायण' फिर चर्चा में, दीपिका चिखलिया ने साई पल्लवी पर कही ये बात
उमर अब्दुल्ला बोले- बदला हुआ कश्मीर दिखाएं, इम्तियाज ने कश्मीरियों के समर्थन का किया वादा
क्या विराट कोहली और ट्रेविस हेड के रिश्ते बिगड़ गए? ऑस्ट्रेलियाई स्टार ने दिया जवाब