108 देशों में गूंजी शांति की पुकार, उदयपुर रहा मुख्य केंद्र
उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर में विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर एक ऐसा अलौकिक दृश्य उपस्थित हुआ, जिसने पूरे शहर को भक्ति और एकता के रंग में रंग दिया। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन के तत्वावधान में फतह स्कूल मैदान में करीब 60 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में सजे विशाल पांडाल में हजारों श्रावक-श्राविकाओं ने एक स्वर में नवकार महामंत्र का सामूहिक जाप कर विश्व शांति और सद्भाव की कामना की।
एक ही ड्रेस में पहुंचे श्रद्धालु
एक समान ड्रेस कोड में पहुंचे श्रद्धालुओं की यह एकजुटता न केवल आस्था का प्रतीक बनी, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा और भाईचारे का संदेश भी दे गई। इस आयोजन की सबसे विशेष बात यह रही कि यह केवल उदयपुर तक सीमित नहीं था। एक ही समय पर विश्व के 108 देशों में जैन समाज के श्रद्धालुओं ने नवकार महामंत्र का जाप कर वैश्विक स्तर पर शांति का संदेश फैलाया। JITO के चेयरमैन यशवंत आंचलिया और सकल जैन समाज के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत के नेतृत्व में समाज के विभिन्न वर्गों की उल्लेखनीय भागीदारी रही।
कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया की पत्नी अनिता कटारिया, उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, पूर्व मेयर रजनी डांगी, शहर भाजपा अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, देहात कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा, शहर अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ और आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. राहुल जैन समेत अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, उद्यमियों, युवाओं और महिलाओं की बड़े पैमाने पर भागीदारी ने इस धार्मिक आयोजन को एक सामाजिक उत्सव का रूप दे दिया।

₹88 करोड़ की ठगी का आरोपी गिरफ्त में, यूएई से भारत पहुंचा मास्टरमाइंड अविनाश राठौड़
वाराणसी में क्रूरता की इंतहा, चाकू के वार से रॉटविलर की मौत, पिटबुल अस्पताल में भर्ती
हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश, दागी वकीलों के मुकदमे अब कानपुर नहीं, उन्नाव में चलेंगे
राहुल हादसे में मौत के बाद परिजनों का सवाल, अवैध ब्रेकर पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
H-1B वीजा पर नई सियासत, अमेरिकी सीनेट के बिल से भारतीय प्रोफेशनल्स की नजरें टिकीं
दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम का खास कार्यक्रम, इंडिया हाउस में भारतीय उच्चायुक्त से मिले खिलाड़ी
भोपालवासियों के लिए बड़ी सौगात, मेट्रो सेवा में बढ़ोतरी; 15 मिनट के अंतराल पर दौड़ेंगी ट्रेनें
नितेश तिवारी की 'रामायण' फिर चर्चा में, दीपिका चिखलिया ने साई पल्लवी पर कही ये बात
उमर अब्दुल्ला बोले- बदला हुआ कश्मीर दिखाएं, इम्तियाज ने कश्मीरियों के समर्थन का किया वादा
क्या विराट कोहली और ट्रेविस हेड के रिश्ते बिगड़ गए? ऑस्ट्रेलियाई स्टार ने दिया जवाब