खेलते-खेलते ढाई साल के बच्चे की गई जान
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के महरौली इलाके में एक फार्म हाउस में बने स्विमिंग पूल में डूबने से ढाई साल के एक मासूम बच्चे सुमित की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मूल रूप से भागलपुर, बिहार का रहने वाला मृतक मासूम 2.5 वर्षीय सुमित अपने पिता बंगाली, मां करीना और बड़ी बहन के साथ दिल्ली में रहता था। बच्चे के पिता और नाना विपिन राजमिस्त्री का काम करते हैं।
बुधवार रात 10:46 बजे महरौली थाना पुलिस को मालवीय नगर स्थित एक अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक मृत बच्चे को वहां लाया गया है। जांच में पता चला कि फार्म हाउस में पिछले तीन महीने से मरम्मत का काम चल रहा है। पहले स्विमिंग पूल खाली था, लेकिन पानी की किल्लत होने के कारण मजदूरों के नहाने और हाथ-पैर धोने की सुविधा के लिए इसमें पानी भर दिया गया था।
खेलते-खेलते पूल में गिरा मासूम
हादसा उस वक्त हुआ जब परिवार के लोग रात के समय स्विमिंग पूल के पास ही काम कर रहे थे। सुमित के नाना विपिन ने बताया कि हादसे से कुछ देर पहले ही सुमित ने अपनी मां के हाथों से आधी रोटी खाई थी। इसके बाद वह यह कहकर गया कि वह पास ही रहने वाली अपनी मौसी के पास खेलने जा रहा है। जब वह काफी देर तक नहीं दिखा तो उसकी तलाश शुरू की गई। अंततः बच्चा स्विमिंग पूल में अचेत अवस्था में मिला। परिजनों ने उसका पेट दबाकर पानी निकालने की कोशिश की और तुरंत बाइक से अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

'यहां इस्तीफे नहीं होते'... लेकिन 12 साल में बदलते रहे मंत्री, जानिए पूरी कहानी
सीरिया में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 35 लोगों की गई जान
लेक्चरर भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का विरोध, हाईकोर्ट में दायर हुई याचिका
हड़ताल पर बैठे छात्रों का ऐलान, अब मंत्री के खिलाफ खोला मोर्चा
एक साथ 10 इस्तीफे, रालोद में उठे असंतोष के सुर, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
'धोखेबाज भतीजे' पर CM शुभेंदु का करारा प्रहार, सेबाश्रय शिविर घोटाले में दी चेतावनी
धर्मेंद्र प्रधान विवाद के बीच मायावती का बड़ा कमेंट, पार्टी कैडर को किया सतर्क
होटल की खिड़की बनी मौत का कारण, उदयपुर में 2 साल की बच्ची झील में गिरी