गर्लफ्रेंड को डराने के लिए सुसाइड का फेक ड्रामा पड़ा भारी, खुद को आग लगा बैठा युवक
जयपुर। राजधानी के कालवाड़ इलाके में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ अपनी गर्लफ्रेंड को डराने के चक्कर में एक युवक खुद की जान जोखिम में डाल बैठा। शराब के नशे में सुसाइड का फर्जी वीडियो शूट करने के दौरान युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया, जिसने अचानक आग पकड़ ली। इस हादसे में युवक करीब 45प्रतिशत झुलस गया है, जिसका इलाज फिलहाल एसएमएस अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस के अनुसार, 23 वर्षीय युवक शनिवार रात करीब 9 बजे घर के पास स्थित एक मंदिर के पास बैठा था। वह नशे की हालत में था और अपनी प्रेमिका को सबक सिखाने या डराने के लिए आत्मदाह का नाटक कर रहा था। उसने मोबाइल पर वीडियो रिकॉर्डिंग ऑन की और एक्टिंग करते हुए खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया। जैसे ही उसने माचिस जलाई, टी-शर्ट पर लगे पेट्रोल ने भीषण आग पकड़ ली।
चीख-पुकार सुनकर जब युवक झुलसी हुई हालत में घर पहुँचा, तो परिजनों के होश उड़ गए। शुरुआत में वह डर के मारे अपनी बात बदलता रहा; कभी उसने कहा कि उसे करंट लगा है, तो कभी किसी और पर आग लगाने का आरोप मढ़ा। हालांकि, कालवाड़ थाना पुलिस द्वारा अस्पताल में लिए गए बयानों में उसने कबूल किया कि वह केवल सुसाइड का नाटक कर रहा था ताकि अपनी गर्लफ्रेंड को वीडियो भेज सके। एसीपी (झोटवाड़ा) आलोक कुमार सैनी ने बताया कि युवक का शरीर ऊपर से काफी ज्यादा झुलस चुका है। पुलिस ने युवक का मोबाइल जब्त कर लिया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, राहुल बोले- PM मोदी माफी मांगें, अमित शाह जिम्मेदार
शरद पवार का खुलासा: PM से हुई चर्चा के बाद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कहानी में आया मोड़
नौकरी के नाम पर बना बंधक, युवकों की दर्दभरी कहानी सुन पुलिस भी रह गई हैरान
'यहां इस्तीफे नहीं होते'... लेकिन 12 साल में बदलते रहे मंत्री, जानिए पूरी कहानी
सीरिया में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 35 लोगों की गई जान
लेक्चरर भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का विरोध, हाईकोर्ट में दायर हुई याचिका
हड़ताल पर बैठे छात्रों का ऐलान, अब मंत्री के खिलाफ खोला मोर्चा