जोधपुर बासनी इंडस्ट्रियल एरिया की स्टील फैक्ट्री में लगी आग, बड़ा हादसा टला
जोधपुर। जोधपुर के बासनी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक स्टील फैक्ट्री में सोमवार सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सुबह करीब सवा आठ बजे फैक्ट्री की डीजल से संचालित ऑयल भट्टी में आग भड़क उठी, जिससे आग के तेजी से फैलने की आशंका बन गई।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। फायर कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा लेने से बड़ा हादसा टल गया। बासनी फायर ऑफिस के अधिकारी प्रशांत सिंह चौहान ने बताया कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। हालांकि फैक्ट्री में आंशिक नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के दौरान इलाके में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल रहा, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह सामान्य है।

राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, राहुल बोले- PM मोदी माफी मांगें, अमित शाह जिम्मेदार
शरद पवार का खुलासा: PM से हुई चर्चा के बाद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कहानी में आया मोड़
नौकरी के नाम पर बना बंधक, युवकों की दर्दभरी कहानी सुन पुलिस भी रह गई हैरान
'यहां इस्तीफे नहीं होते'... लेकिन 12 साल में बदलते रहे मंत्री, जानिए पूरी कहानी
सीरिया में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 35 लोगों की गई जान
लेक्चरर भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का विरोध, हाईकोर्ट में दायर हुई याचिका
हड़ताल पर बैठे छात्रों का ऐलान, अब मंत्री के खिलाफ खोला मोर्चा